मौत का वायरसः कलावती सरन हॉस्पिटल में 8 नर्सें और डॉक्टर कोरोना पॉजिटिव, दिल्ली के एम्स में 68

कोरोना ने ना बड़ो को छोड़ा ना बुजुर्गों को अब इसने बच्चों को भी अपना शिकार बनाना शुरू कर दिया है। हाल में खबर मिली है कि एशिया के बच्चों का सबसे बड़ा अस्पताल माने जाने वाले कलावती सरन हॉस्पिटल में भारत देश के सबसे कम उम्र के कोरोना मरीज ने आईसीयू में दम तोड़ दिया है। बताया जा रहा है कि इस अस्पसताल के 8 स्टाफ भी COVID-19 पॉजिटिव पाए गए थे।चिंता की खबर है कि लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज से जुड़े कलावती सरन हॉस्पिटल में डॉक्टार और नर्सें भी कोरोना संक्रमित हैं। दुनिया को हैरान तो तब हुआ जब एक 10 महीने के बच्चे समेत अन्यख कई मासूमों के कोरोना पॉजिटिव होने की बात कही गई है। जिसके चलते अब अस्पताल में बच्चों के वार्ड को सैनेटाइज कराए जाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।इसी तरह का एक और कोरोना केस सामने आया है जहां राजधानी दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की एक नर्स और उनका 20 महीने का बच्चाज कोविड-19 (COVID-19) टेस्ट में पॉजिटिव पाया गया। बताया जा रहा है कि नर्स को उनके पति के जरिये कोरोना वायरस का संक्रमण हुआ हैं क्योंकि नर्स का पति पहले से ही कोरोना पॉजिटिव था। चौंकाने वाली बात तो ये भी हैं कि दिल्ली में 68 स्वास्थ्य कर्मचारी अब तक वायरस की चपेट में आ चुके हैं। लेडी हार्डिंग मेडिकल कॉलेज के शिशु वार्ड में 8 स्वास्थ्यकर्मी कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए हैं। Follow @dailynews360 Tweets by dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3blMgcr
कोई टिप्पणी नहीं