बजट से सैलेरीड क्लास को लगा तगड़ा झटका, जानिए कैसे

देश के आम बजट में सैलरी क्लास को वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने निराश किया है। दरअसल बजट में टैक्स स्लैब में कोई सुधान नहीं किया गया, वहीं किसी भी तरह की अतिरिक्त छूट भी नहीं दी गई है। हालांकि 75 साल से ज्यादा उम्र के वरिष्ठ नागरिकों को इनकम टैक्स रिटर्न दाखिल करने से छूट मिली।बजट में इस बार आयकर दाताओं को कर में छूट मिलने की ज्यादा उम्मीद है। इससे पहले नरेंद्र मोदी सरकार के दूसरे टर्म के लिए जुलाई में पेश किए गए पहले बजट में वित्त मंत्री ने पांच लाख तक की आय वालों को कर में छूट दी थी, लेकिन टैक्स स्लैब में किसी तरह का कोई परिवर्तन नहीं किया गया था। ऐसे में अब लोगों को उम्मीद जागी थी कि वित्त मंत्री इस बार टैक्स स्लैब में बदलाव कर सकती हैं। इससे कर दाताओं को ज्यादा वेतन घर ले जाने को मिलेगा, जिससे उनका खर्च का दायरा बढ़ेगा।मध्यम वर्ग कहें या सैलेरीड क्लास, इनकी आय कम होती है, लेकिन टैक्स का बोझ ज्यादा होता है। अभी आम आदमी सबसे ज्यादा आयकर का भुगतान करता है। अभी 2.5 लाख से पांच लाख रुपये की आय पर पांच फीसदी टैक्स देना होता है। वहीं पांच से 10 लाख रुपये पर सीधे 20 फीसदी टैक्स दर लागू है। इससे करदाताओं पर सीधा असर पड़ता है। पांच से 10 लाख रुपये के लिए स्लैब को 20 फीसदी से घटाकर के 10 फीसदी करने की मांग भी वित्त मंत्री से करदाता कर रहे थे, लेकिन सबको निराशा ही हाथ लगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3j3M9a9
कोई टिप्पणी नहीं