Winters में घूमने के लिए Best Destinations, यादगार बन जाएगी Trip

यह तो हम सभी को पता है कि अभी सर्दियों के दिन चल रहे है और मौसम भी सुहाना है। अभी दिसंबर का महीना चल रहा है और इसी के साथ आप न्यू ईयर और क्रिसमस को लेकर एक्साइटेड भी हो जाएंगे। सर्दियों के लिए वकेशन प्लान करने का यही सही समय है। हो सकता है कि आप यह प्लान खुद बनाएं या फिर किसी ट्रैवल सर्विस की मदद लें। आपकी कुछ मदद हम भी कर देते हैं। हमने आपके लिए 5 जगह चुनी हैं जहां सर्दियों में घूमने का अनुभव बेहद शानदार होता है। सर्दियों में आप केरल, राजस्थान, गोवा, गुजरात या फिर कश्मीर घूमने का प्लान कर सकते हैं।गोवागोवा हर किसी का फेवरेट बीच डेस्टिनेसन है। वैसे तो साल भर लोग इस जगह को पसंद करते हैं लेकिन दिसंबर में यहां की रौनक देखते बनती है। इसकी वजह है यहां क्रिसमस और न्यूईयर का जबरदस्त सेलिब्रेशन है। नॉर्थ गोवा और साउथ गोवा घूमने के लिए 1-1 दिन का समय दें। यहां आपको सेल्फ ड्रिवेन कार 1100 रुपये प्रतिदिन पर मिल जाएगी। इसके अलावा यहां किराए पर बाइक भी मिलती है जिसका किराया 500 रुपये प्रतिदिन है। देखिए, यहां घूमने के लिए आपको कहां कितना खर्च करना पड़ेगा। बता दें कि यह सबसे महंगे बजट में से एक है। इसमें कटौती की गुंजाइश हर कदम पर है। केरलपहाड़, बीच, बैकवॉटर्स, केरल में सबकुछ है। यहां घूमने के लिए आप 4 रात और 5 दिन का प्लान बनाएं। इस दौरान आपको कहां-कहां जाना चाहिए, हम आपको बताते हैं। आपकी ट्रिप कोच्चि से शुरु होगी। कोच्चि के बाद आप मुन्नार जाएं। मुन्नार में आपको हरे-भरे चाय के बगान देखने को मिलेंगे। ठिक्कडी के जंगलों में एक रात गुजारिए और एक रात एलेप्पी के बैकवॉटर्स के बीच। किराए पर कैब लेना सुविधाजनक होगा। हालांकि, यह थोड़ा महंगा है। इसके अलावा हर जगह के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट बस या ट्रेन से कनेक्टेड हैं। राजस्थानयहां के रेगिस्तान को एक्सप्लोर करने का सबसे अच्छा समय है दिसंबर। आप यहां 5 रात और 6 दिन का प्लान बनाकर जाएं। 2 रात जयपुर में, 1 रात जोधपुर में और 2 रात जैसलमेर में बिताना अच्छा होगा। दिल्ली से जयपुर आप ट्रेन से आसानी से पहुंच सकते हैं। जैसलमेर के रेगिस्तान में कैंपिंग का मजा आप जिंदगी भर नहीं भूल सकेंगे। आपकी यह ट्रिप 51, 000 रुपये में आरामदायक तरीके से खत्म हो सकती है। आप अपना बजट अपने हिसाब से लेकर भी चल सकते हैं। कश्मीरकश्मीर का गुलमर्ग स्नोलवर्स का फेवरेट डेस्टिनेशन है। इस ट्रिप में हम आपको 2 रात 3 दिन सिर्फ गुलमर्ग में ही बिताने की सलाह देंगे, क्योंकि यहां करने के लिए बहुत कुछ है। स्कीईंग, स्लेजिंग, स्नोस्कूटर जैसे स्पोर्ट्स से आपका जी नहीं भरेगा। वहीं धरती से इतने ऊपर अपनो के साथ अपना स्नोमैन बनाने का मजा ही और है। देखिए, यहां के लिए आपको कितना खर्चा आएगा। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ZhdzPI
कोई टिप्पणी नहीं