Breaking News

Dance Plus 5: फाइनल शो डाउन में सिक्किम के भीम बहादुर छेत्री का धमाका, मिला स्टैंडिंग ओवेशन


स्टार प्लस (Star Plus) पर प्रसारित होने वाले डांसिंग रियलिटी शो डांस प्लस 5 (Dance Plus 5) में सिक्किम के रहने वाले आर्मी के जवान भीम बहादुर छेत्री (Bhim Bahadur Chettri) ने इस हफ्ते प्रसारित एपिसोड के फाइनल शो डाउन में धमाका कर दिया। फाइनल शो डाउन में टीम पुनीत के भीम बहादुर की टक्कर टीम धर्मेंश के रूपेश बने के साथ हुई। फाइनल शो डाउन में भीम ने अपना अब तक का बेस्ट परफॉर्मेंस दिया। भीम ने अपने परफॉर्मेंस में क्यों चलती है पवन गाने पर शानदार डांस किया। फाइनल शो डाउन के परफॉर्मेंस को सभी कैप्टन ने स्टैंडिंग ओवेशन दिया। फाइनल शो डाउन इतना धमाकेदार था कि इसका रिजल्ट देने में रेमो भी कंफ्यूज हो गए। विजेता घोषित करने के लिए रेमो को PCR में जाकर फिर से परफॉर्मेंस देखनी पड़ी। इस शो डाउन के विजेता रूपेश बने रहे, लेकिन रेमो डिसूजा ने भीम की खूब तारीफ की।बता दें कि इस हफ्ते शो में फिल्म Street Dancer 3D के प्रमोशन के लिए बॉलीवुड अभिनेता वरूण धवन और अभिनेत्री श्रद्धा कपूर आए। इस फिल्म को रेमो डिसूजा ने निर्देशित किया है। दोनों इस एपिसोड में धमाल मस्ती करते नजर आए। यह एपिसोड 22 दिसंबर को प्रसारित किया गया।ईस्ट सिक्कम के एक छोटे से गांव जितलांग के रहने वाले भीम की बेहतरीन परफॉर्मेंस देख दर्शक भी हैरान हैं। आर्मी जवान (Army Jawan) भीम बहादुर छेत्री के डांस को लोग खूब पसंद कर रहे हैं। 25 साल के भीम ने अपने डांसिंग स्किल से सबको चकित कर दिया है। भीम पहले ऐसे जवान हैं, जिन्होंने डांस प्लस (Dance Plus) के मंच पर कदम रखा और ऑडिशन दिया।बता दें कि भीम को डांस का बेहद शौक है और वो उनके लिए पैशन की तरह है। सेना में होने के साथ-साथ वो डांस स्किल पर भी लगातार प्रैक्टिस करते हैं। आर्मी जवान भीम ने अपना जीवन भारत के नाम समर्पित कर दिया है और साथ ही अपने डांस के पैशन को भी जिंदा रखा है। भीम ने अपने जीवन में अब काफी संघर्ष किया है, लेकिन उन्होंने कभी हार नहीं मानी।यह डांस प्लस का पांचवा सीजन है। शो में सुपर जज के तौर पर रेमो डिसूजा है। जबकि इस बार शो में चार कप्टनों को रखा गया है। बता दें कि शो में शक्ति के ना जुड़ने के चलते दो नए कैप्टन को जोड़ा गया है। इस बार शो में कैप्टन के तौर पर धर्मेश येलंडे, पुनीत पाठक, करिश्मा चौहान और सुरेश मुकुंद हैं। वहीं शो को राघव होस्ट कर रहे हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2rp2zn8

कोई टिप्पणी नहीं