500 से ज्यादा मौतें, बीते 24 घंटे में 27 ने गंवाई जान, संक्रमितों की संख्या हुई 15,712

पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का प्रकोप कम ही नहीं हो रहा है। लगातार लोगों की इसके कारण से मौतें होती जा रहा है। संक्रमितों की संख्या में भी लगातार इजाफा देखने को मिल रहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से ताजा आंकड़ बताए गए हैं जिसके मुताबिक, भारत में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़कर 15,712 हो गई है। हाल ही में 27 लोगों की मौत हुई है। बता दें कि देश में कोरोना से अब तक 507 लोगों की मौत हो चुकी है।जानकारी के मुताबिक 2,231 मरीज इस बीमारी से ठीक हो चुके हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट से जानकारी मिली है कि देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 15,712 हो गई है जबकि पिछले 24 घंटे में 1,334 नए मामले सामने आए हैं। चिंता की बात है कि कोरोना नियंत्रण में पूरी तरह नोएडा-ग्रेटर नोएडा फेल रहे हैं। बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में कोरोना वायरस के 95 पॉजिटव केस मिले हैं और कोरोना के खौफ से एक मरीज ने आत्महत्या भी कर ली हैं। भारत में कोरोना का कहर बढ़ रहा लेकिन जानकारी के तौर पर बता दें कि अमेरीका में कोरोना से भारी नुकसान हुआ है। यहां कोरोना के कारण 39000 लोगों की मौत हो चुकी है। और करीबन 1 लाख से ज्यादा लोगों इससे संक्रमित है। इसी तरह से इटली और स्पेने में भी मौत का भारी आँकड़ा हैं। Follow @dailynews360 Tweets by dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3eAvzMb
कोई टिप्पणी नहीं