Corona virus ने दिलीप कुमार का आराम किया हराम, ट्वीट कर जताया दर्द

कोरोना वायरस का कहर पूरी दुनिया झेल रही है। इसका प्रकोप हर रोज देखने को मिल रहा है। इस वायरस से बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर भी नहीं बच पाए हैं। बता दें कि दिलीप कुमार ने कोरोनावायरस को लेकर ट्वीट किया है, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में बताया कि उन्हें कोरोना वायरस की वजह से अलग-थलग रखा गया है। इसने आराम को हराम कर दिया है। इस ट्वीट ने सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोरी हैं, साथ ही लोग उनके ट्वीट पर जमकर कमेंट भी कर रहे हैं।जानकारी के मुताबिक चीन के वुहान से शुरू हुई यह बीमारी धीरे-धीरे पूरी दुनिया में फैल गई है जिससे 7000 लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही कई लाखों लोग इससे संक्रमित हो चुके हैं। कोरोना वायरस को लेकर लगातार बॉलीवुड कलाकार भी सोशल मीडिया पर एक्टिव नजर आ रहे हैं, जिसमें कोरोना को लेकर कई तरह की जानकारी और काम पर पड़ रहे बुरे प्रभाव को लेकर बताया जा रहा है। दिलीप कुमार (Dilip Kumar) ने कोरोनावायरस पर ट्वीट करते हुए बताया कि सायरा यह सुनिश्चित करने का ऐसा कोई भी मौका नहीं छोड़ रही ही कि कहीं मुझे कोई इंफेक्शन न हो गया हो। दिलीप कुमार न बताया कि उनकी पत्नी और बॉलीवुड की दिग्गज एक्ट्रेस सायरा बानो पूरी तरह से उनका ध्यान रख रही हैं। बता दें कि 97 वर्षीय दिलीप कुमार की तबीयत लंबे समय से खराब चल रही है जिसके चलते वो कई दिनों से अस्पताल में भी रह कर आए हैं। दिलीप कुमार ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लोगों को अपने आप को सुरक्षित रखने की सलाह भी दी। साथ ही कहा, मैं आप लोगों से यह अपील करता हूं कि जितना संभव हो सके, खुद को अंदर रखकर अपने आपको और दूसरों को सुरक्षित रखें। बता दें कि कोरोनावायरस सभी सीमाओं को पार कर चुका है। भारत में अभी तक तीन लोगों की मौत हो चुकी है। लोगों से पत्रिका अपील करता है कि स्वास्थय विभाग द्वारा दी जा रही जानकारी का पूरी ढंग से पालन करें, अपने आपको सीमित करते हुए खुद की और दूसरों की भी रक्षा करने के लिए मास्क और हाथ धोएं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3b6gL5H
कोई टिप्पणी नहीं