पूर्व CJI गोगोई ने तोड़ी चुप्पी कहा, शपथ ग्रहण करने दीजिए, फिर बताऊंगा सबको

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने पूर्व चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया रंजन गोगोई का नाम राज्यसभा के लिए नामांकित किया है। इस घोषणा के बाद राजनीतिक खेमे में जोरदार खलबली मच गई है। इसके संदर्भ में रंजन गोगोई के सहयोगियों ने भी तीखी प्रतिक्रिया दी है। इसी दौरान पूर्व CJI रंजन गोगोई का इस मामले पर बयान आया है। उन्होंने राज्यसभा की सदस्यता लेने के सवाल पर पूर्व चीफ जस्टिस ने शपथ ग्रहण करने के बाद इसका जवाब देने की बात कही है। उन्होंने कहा, मैं संभवतः कल दिल्ली जाऊंगा... मुझे शपथ ग्रहण करने दीजिए, फिर विस्तार से मीडिया को बताऊंगा कि मैंने राज्यसभा की सदस्यता क्यों स्वीकार की इसी के साथ मेरे सहयोगियों को भी इस मामले के बारे में बात करूँगाजानकारी के लिए बता दें कि पूर्व CJI रंजन गोगोई 17 नवंबर 2019 को उच्चतम न्यायालय के प्रधान न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके सेवानिवृत्त होने से पहले उन्हीं की अध्यक्षता में बनी पीठ ने अयोध्या जैसे बड़े महत्वपूर्ण मामलों में फैसला सुनाया था। वहीं दूसरी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने पूर्व मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई को राज्यसभा के लिए नामांकित किए जाने को लेकर दावा किया कि गोगोई न्यायपालिका और खुद की ईमानदारी से समझौता कर रहें है। कपिल सिब्बल ने ट्वीट कर बताया, न्यायमूर्ति एच आर खन्ना अपनी ईमानदारी, सरकार के सामने खड़े होने और कानून का शासन बरकरार रखने के लिए याद किए जाते हैं उन्होंने इस बात का भी दावा किया कि न्यायमूर्ति गोगोई राज्यसभा जाने की खातिर सरकार के साथ खड़े होने और सरकार एवं खुद की ईमानदारी के साथ समझौता करने के लिए याद किए जाएंगे। आपको बता दें कि रंजन गोगोई के इस फैसले पर की जज नाराज है। जिसके कारण से राजनीतिक हंगामा हो रहा है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QgNrRZ
कोई टिप्पणी नहीं