PM मोदी के मंत्री को हुआ कोरोना वायरस! खुद का किया ऐसा हाल कि जानकर रह जाएंगे हैरान

भारत में भी अब कोरोना वायरस के पीड़ितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अभी तक यह वायरस दुनिया के अन्य देशों में तबाही मचा रहा था, लेकिन अब हमारा देश भी सुरक्षित नहीं रहा है। यहां अभी तक 128 केस सामने आ चुके हैं। इसी बीच नरेन्द्र मोदी सरकार में केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने अपने आप को दिल्ली में होम क्वारंटाइन किया है। दरअसल, वह केरल में एक कांफ्रेंस में गए थे, जहां एक डॉक्टर कोरोना से पीड़ित था और वो उसके संपर्क में आए थे।इसके बाद केंद्रीय संसदीय कार्य राज्यमंत्री वी. मुरलीधरन ने एहतिहातन अपने आपको होम क्वारंटाइन किया है। इसके साथ ही उन्होंने कोरोना का टेस्ट कराया है, हालांकि अभी तक उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। इस बीच कोरोना वायरस से देश में तीसरी मौत हो गई है।देश मे कोरोना वायरस के मामले 128 तक पहुंच गए हैं। बुरी खबर ये भी है कि कोरोना से तीसरे शख्स की मौत का मामला सामने आया है. मुंबई के अस्पताल में 64 साल के बुजुर्ग की मौत हो गई है। देश के 15 राज्यों तक कोरोना वायरस फैल चुका है. सबसे ज्यादा 39 मामले महाराष्ट्र से सामने आए हैं।महाराष्ट्र में कल से कॉलेज भी बंद कर दिए है साथ ही परीक्षाएं भी टाल दी गई हैं। सिद्धि विनायक मंदिर, शिरडी के साईं मंदिर समेत कई बड़े धार्मिक स्थलों को बंद कर दिया गया है। वहीं दिल्ली में एक जगह पर 50 से ज्यादा लोगों के जमा होने पर रोक लगा दी गई है। जिम, नाइट क्लब, स्पा को भी 31 मार्च तक बंद कर दिया गया हैं।अच्छी बात ये है कि कोरोना संक्रमित ठीक भी हो रहे हैं। भारत में सबसे पहले कोरोना की चपेट में आए शख्स तो घर भेज दिया गया। सरकार ने डिस्चार्ज पॉलिसी भी बनाई है। इसके तहत 24 घंटे में दो नेगेटिव सैंपल के बाद ही कोरोना पीड़ित को घर भेजा जाएगा।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2QlYt8x
कोई टिप्पणी नहीं