इस स्मार्टफोन ने बढ़ा दी Amazon FAB Phones Fest सेल की तारीख
नई दिल्ली: ऑनलाइन शॉपिंग साइट अमेजन ( Amazon ) ने FAB Phones Fest सेल का आयोजन किया था। इस सेल की शुरुआत 10 जून को हुई थी जो 13 जून यानी कल तक चली। लेकिन अब कंपनी ने अपने इस सेल को एक दिन और यानी आज भर के लिए एक्टेंड कर दिया है। आज की सेल में सिर्फ oneplus 6t को डिस्काउंट कीमत और ऑफर्स के साथ लिस्ट किया गया है।
यह भी पढ़ें: Samsung Galaxy A20 और Galaxy A30 की कीमत में हुई कटौती, यहां जानें नया दाम
OnePlus 6T कीमत और ऑफर्स
OnePlus 6T के दोनों वेरिएंट को आज सस्ती कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसके 8 जीबी रैम व 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 27,999 रुपये की कीमत में खरीदा जा सकता है। वहीं, 8 जीबी रैम व 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को डिस्काउंट के साथ 31,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध कराया गया है। इसके साथ मिल रहे ऑफर्स की बात करें तो एक्सिस ( Axis) बैंक के डेबिट और क्रेडिट कार्ड से ईएमआई ट्रांजेक्शन करने पर आपको 5% का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
यह भी पढ़ें: OnePlus 7 Pro का Almond कलर वेरिएंट आज सेल के लिए होगा उपलब्ध, मिल रहा 2,000 रुपये का डिस्काउंट
OnePlus 6T स्पेसिफिकेशंस और कैमरा
OnePlus 6T में 6.41 इंच का फुल-एचडी प्लस एमोलेड डिस्प्ले है जिसका रेज्यूलेशन (1080x2340 पिक्सल) है। डिस्प्ले पर कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 की प्रोटेक्शन दी गई है। इसमें ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर का इस्तेमाल हुआ है। यह हैंडसेट एंड्रॉयड 9.0 पाई पर आधारित ऑक्सीजन ओएस पर काम करता है। फोटोग्राफी के लिए फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसका पहला कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा कैमरा 20 मेगापिक्सल का है। दोनों ही रियर कैमरे एफ1.7 अपर्चर के साथ आते हैं। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का कैमरा मौजूद है। पावर के लिए फोन में 3700 एमएएच की बैटरी दी गई है।
यह भी पढ़ें: Google ने जारी की Pixel 4 की तस्वीर, एक से अधिक होगा रियर कैमरा
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2RcrDGc
कोई टिप्पणी नहीं