Breaking News

अब पाकिस्तान में कितना कोहराम दिखा रहा है कोरोना, सामने आई ऐसी बड़ी रिपोर्ट


नेशनल कमांड एंड ऑपरेशन सेंटर (एनसीओसी) (NCOC) ने बुधवार को जानकारी दी कि पाकिस्तान (corona cses in pakistan) ने पिछले 24 घंटों में 554 नए कोविड 19 मामलों को दर्ज किया है। महामारी के खिलाफ पाकिस्तान के अभियान का नेतृत्व करने वाले विभाग एनसीओसी ने कहा कि अब देश भर में कोरोना संक्रमित लोगों की कुल संख्या 1,266,204 (corona cases in india) हो गई है।एनसीओसी ने कहा कि पाकिस्तान में कोविड-19 से कुल 28,312 लोगों की मौत (corona death in pakistan) हुई, जिनमें पिछले 24 घंटों में महामारी से जान गंवाने वाले 12 मरीज भी शामिल हैं। पाकिस्तान का दक्षिणी सिंध प्रांत कुल 466,432 मामलों के साथ महामारी से सबसे बुरी तरह प्रभावित हुआ है, इसके बाद पूर्वी पंजाब प्रांत में 438,271 लोगों में वायरस का पता चला है। एनसीओसी ने कहा कि पिछले 24 घंटों में, 977 मरीज कोविड-19 से ठीक हुए हैं, जिससे कुल ठीक होने वालों की संख्या 1,212,687 हो गई है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3phm8JD

कोई टिप्पणी नहीं