BJP नेता की टोपी देखी! देखिए क्या और क्यों लिखा है?

इस समय कोरोना वायरस का असर पूरी दुनिया के साथ-साथ भारत में देखा जा रहा है। दुनियाभर के लोग कोरोना को फैलने से रोकने के लिए हाथ मिलाना छोड़ रहे हैं और भारतीय परंपरा नमस्ते को अपना रहे हैं। हालांकि भाजपा सांसद ने इससे जुड़ा संदेश ने अपने अनोखे अंदाज में दिया है। वो इससे जुड़े मैसेज वाली टोपी में नजर आए। ये नेता राजकुमार चाहर हैं भाजपा से लोकसभा सांसद हैं। वो फतेहपुर सीकरी से सांसद हैं। कोरोना वायरस के खिलाफ जागरूक करने के लिए राजकुमार टोपी पहनकर आए थे। इसपर लिखा था, करो ना हैंडशेक, करो नमस्ते हाल ही में चर्चा के दौरान लोकसभा में सांसद मास्क लगाकर पहुंचे थे। नवनीत रवि राणा ने मास्क लगाकर ही संसद मे सवाल पूछा था। कोरोना फैलने के बाद से ही सांसद जेब में सैनिटाइजर लेकर घूम रहे हैं। बीजेपी सांसद के जे अल्फोंस भी सेनेटाइजर यूज करते नजर आए। आपको बता दें कि अमरीकी राष्ट्रपति समेत दुनिया के तमाम बड़े नेता इस समय हाथ मिलाने से बचते हुए नमस्ते करते नजर आ रहे हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2x0aVUA
कोई टिप्पणी नहीं