Breaking News

Corona Virus: अगर शरीर में दिखे ये 3 लक्षण, तो समझले आप कोरोना वायरस की चपेट में


कोरोना वायरस का खतरा सिर चढ़कर बोल रहा है। इसकी चपेट में आने वाले लोगों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है। हाल में जानकारी मिली है कि इससे सात हजार लोगों की मौत हो चुकी है। साथ ही भारत में कुल तीन लोगों की मौत हो चुकी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पूरी दुनिया में अब तक डेढ़ लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस का शिकार हो चुके हैं। वैज्ञानिकों इससे सावधान रहने के लिए पहले 5 दिनों के भीतर शरीर में खास तरीके के लक्षण नजर आने की बात कही है इन्होंने कहा कि अगर शरीर में पांच दिन के भीतर 3 खास तरीके के लक्षण नजर आने लगे तो समझ लें की आप कोरोना वायरस की चपेट में हैं। जर्नल एनल ऑफ इंटरनल मेडिसिन की एक रिपोर्ट के मुताबिकः-1. कोरोना वायरस की चपेट में आने के बाद पहले 5 दिनों में इंसान को सूखी खांसी आनी शुरू हो जाती है।2. फिर मरीज को तेज बुखार चढ़ने लगता है और उसके शरीर का तापमान काफी तेजी से ज्यादा बढ़ने लगता है। बता दें कि अभी तक कई हेल्थ एक्सपर्ट कोरोना वायरस में तेज बुखार चढ़ने का दावा कर चुके हैं।3. इसके बाद में कोरोना वायरस की शिकायत होने पर इंसान को सांस लेने में तकलीफ होने लगती है। वैसे जानकारी के लिए बता दें कि एक रिपोर्ट में दावा किया गया है कि सांस की समस्या फेफड़ों में बलगम फैलने की वजह से होती है। इसी साथ नेशनल हेल्थ सेंटर (एनएचएस) और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (डब्ल्यूएचओ) ने भी कोरोना वायरस में यही लक्षण होने का दावा किया है। इसमें बदन दर्द और जुकाम जैसी भी समस्याओं के बारे में बताया गया है।कोरोना से सुरक्षा1.खांसते या छींकते वक्त मुंह पर रुमाल लगाए और हर वक्त माक्स लगा कर रखें।2. हर दस मिनट में हाथ धोएं।3.किसी भी बीमार शख्स के करीब ना जाएं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Wqx8Gd

कोई टिप्पणी नहीं