Coroan का खौफ, अमेरीका में पसरा सन्नाटा, ट्रंप ने जारी किए आदेश

कोरोना वायरस के खौफ में पूरी दुनिया है। इसकी एक खतरनाक झलक अमेरिका में देखने को मिली है। कोरोना वायरस लगातार बढ़ता जा रहा हैं जिसके चलते अमेरीका में अब तक 4600 से अधिक पॉजिटिव केस दर्ज किए जा चुके हैं, जबकि 91 लोगों की मौत हो गई है। कोरोना वायरस के बढ़ते प्रकोप के कारण अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने लोगों से अपील की है कि वो घर पर ही रहें और बाज़ार में ना निकलें। ट्रंप ने आदेश जारी किए कि कहीं पर भी 10 से अधिक लोग इकट्ठे ना हों। इसी आदेश का पालन करने के लिए न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन की सड़कें सुनसान हैं।मीडिया से बात करते हुए अमेरिकी राष्ट्रपति ने बताया कि अगले कुछ दिन अमेरिका के लिए काफी अहम हैं, क्योंकि यूरोप के बाद अब अमेरिका में भी कोरोना वायरस पैर पसार रहा है और इस वायरस का ये रूप भयावह है। बता दें कि अमेरिका पहले ही इस परिस्थिति को नेशनल इमरजेंसी घोषित किया है। डोनाल्ड ट्रंप ने माना कि कोरोना वायरस का असर देश में जुलाई या अगस्त तक रह सकता है और कुछ एक्सपर्ट्स बता रहे हैं कि ये इससे आगे भी जा सकता है तो सुरक्षा पूरी रखनी है।कोरोना वायरस के चलते अमेरिका स्कूल बंद कर दिए गए हैं और बच्चों का पढ़ाई में किसी भी तरीके का कोई नुकसान ना हो इसके लिए अब ऑनलाइन क्लास ही चलेंगी। इसके साथ ट्रंप ने लोगों से अपील की गई है कि लोग गैर जरूरी यात्रा ना करें, अगर किसी परिवार का कोई व्यक्ति पॉजिटिव पाया जाता है तो पूरा परिवार अपने घर में ही रहे। सार्वजनीक स्थानों पर ना निकले। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका के द्वारा दावा किया जा रहा है कि उन्होंने कोरोना वायरस के इलाज वाली वैक्सीन को बना लिया है, अभी इसका टेस्ट किया जा रहा है लेकिन अभी तक सफल होने की खबर नहीं मिली है। गौरतलब है कि दुनियाभर में कोरोना वायरस के कारण अबतक 7000 से अधिक मौत हो गई हैं और लाखों लोग संक्रमित हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ITjbIU
कोई टिप्पणी नहीं