24 मार्च को Redmi K30 Pro 5G किया जाएगा लॉन्च, जानें फीचर्स
नई दिल्ली: चीन की मोबाइल कंपनी शाओमी अपने घरेलू बाजार में 24 मार्च को Redmi K30 Pro 5G स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। इसकी जानकारी कंपनी ने अपने आधिकारिक वीवो अकाउंट पर दी है कि रेडमी के30 प्रो 5जी स्मार्टफोन 24 मार्च को एक इवेंट में लॉन्च किया जाएगा। इस फोन का बैक ग्लास और मेटल फ्रेम में होगा। फ्रंट में डुअल और रियर में चार कैमरा सेटअप दिया जाएगा, जो एलईडी लाइट के साथ होगा। पावर के लिए फोन में दमदार बैटरी दी जाएगी जो 33W fast चार्जिंग को सपोर्ट करेगी।
Redmi K30 Pro 5G Specifications
इस स्मार्टफोन में 6.67 इंच का फुल-एचडी डिस्प्ले होगा। फोन का रिजॉल्यूशन 2340 x 1080 पिक्सल है और इसका आस्पेक्ट रेशियो 20:9 है। डिस्प्ले का 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट है। फोन के डिस्प्ले की सुरक्षा के लिए गोरिल्ला ग्लास 5 का प्रोटेक्शन दिया जाएगा। Redmi K30 Pro 5G स्मार्टफोन में Qualcomm Snapdragon 865 SoC का इस्तेमाल किया जाएगा। फोन Android 10 out of the box आधारित MIUI 11 पर रन करेगा। कंपनी Redmi K30 Pro 5G को 8 रैम के साथ उतारा जाएगा।
Realme 6 Pro के लिए मार्च एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच जारी, पहले से बेहतर होगा परफॉर्मेंस
Redmi K30 Pro 5G Camera
रेडमी के30 के रियर में चार कैमरे दिए जाएंगे। इसमें पहला 64 मेगापिक्सल का Sony IMX686 सेंसर, दूसरा 20-मेगापिक्सल अल्ट्रा-वाइड एंगल सेंसर, 8 मेगापिक्सल टेलीफोटो लेंस और 12 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। वहीं फ्रंट में डुअल सेल्फी कैमरा दिया जाएगा जिसमें पहला 32-मेगापिक्सल का सेंसर और दूसरा डेप्थ कैमरा मौजूद होगा। पावर के लिए 4700mah की बैटरी दी जाएगी, जो 33W fast चार्जिंग को सपोर्ट करेगी। सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जाएगा है। कनेक्टिविटी की बात करें तो Redmi K30 Pro 5G में 3.5mm हेडफोन जैक , टाइप-सी चार्जर और wifi जैसे बेहतरी फीचर्स मौजबद होंगे।
from Patrika : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TUww9W
कोई टिप्पणी नहीं