अमित शाह ने कर दिया इतना बड़ा ऐलान! अब नहीं बचेंगे देश के दुश्मन

अमित शाह ने पश्चिम बंगाल से बड़ा ऐलान किया है जिसके बाद अब देश के दुश्मन नहीं बचने वाले हैं। केंद्रिय गृहमंत्री ने कहा है कि अब भारत में घुसने वाले लोगों को नहीं छोड़ा जाएगा। इसी के साथ भाजपा ने पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों के तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। इसी सिलसिले में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा एक दिन के दौरे पर आज (रविवार) कोलकाता में हैं।भाजपा की यह रैली नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के पक्ष में की जा रही है । माना जा रहा है कि गृह मंत्री अमित शाह इस मुद्दे पर एक बार फिर लोगों का भ्रम दूर करने की कोशिश करेंगे। गौरतलब है कि भाजपा की राज्य इकाई संसद में नागरिकता विधेयक पारित करने के लिए गृहमंत्री का अभिनंदन करेगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी इस रैली में शामिल हो रहे हैं।अमित शाह ने कहा कि यदि किसी भी देश ने हमारी सीमा का उल्लंघन किया या फिर हमारे जवानों को नुकसान पहुंचाया तो उसे परिणाम भुगतने पड़ेंगे। अमित शाह ने कहा कि पांच साल के अंदर एनएसजी ने भारत सरकार से जो अपेक्षाएं रखी हैं, वो सारी की सारी अपेक्षाओं की पूर्ती मोदी जी के नेतृत्व में भारत सरकार सुनिश्चित रूप से करेगी।उन्होंने कहा कि आज मेरे लिए बहुत गौरव और हर्ष का विषय है कि एनएसजी के लिए जिस प्रकार की सुविधा उनको निश्चित होकर काम करने के लिए चाहिए, उस सुविधा की पूर्ती में आज एक कदम आगे बढ़ रहे हैं। एक साथ ढेर सारी लगभग 245 करोड़ रुपये की अलग-अलग योजनाओं का लोकार्पण और भूमिपूजन हुआ है। शाह आज राजारहाट में राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड (एनएसजी) के 29 विशेष समग्र समूह परिसर के उद्घाटन कर रहे हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/3cnuqqc
कोई टिप्पणी नहीं