Breaking News

आज से 2000 रूपए का नोट मिलना बंद, बदल गए हैं ये 5 नियम


आज से 2000 रूपए का नोट नहीं मिलेगा। जी हां, आज से बैंकों अपने अपने ATM में 2000 रूपए के नोट की ट्रे हटा रहे हैं। इसकी शुरूआत इंडियन बैंक से हुई है। इसके साथ ही 5 नियम भी बदल गए हैं जिनके बारे में आपको जान लेना बहुत जरूरी है। जो नियम आज से बदल गए हैं वो इस प्रकार हैं—1. HDFC बैंक का पुराना ऐप बंद हो चुका है। अगर आपके पास HDFC बैंक का पुराना एप है तो अब यह काम नहीं करेगा। ऐसे में जल्दी से नया एप डाउनलोड कर लें। HDFC बैंक का दावा है कि ये नया ऐप पहले से काफी सिक्‍योर और फीचर्स से लैस है।2. इंडियन बैंक ने अपनी एटीएम मशीन से 2 हजार रुपये के नोट ट्रे हटा ली है। पहले ही बैंक ने बताया था कि 1 मार्च से ATM मशीन में 2,000 रुपये नोट रखने वाले ट्रे को हटा दिया जाएगा। यह बैंक 2 हजार रुपये के बजाए मशीन में 200 रुपये के नोटों की संख्‍या बढ़ाएगा।3. आज से एसबीआई के उन खाताधारकों की मुश्किलें बढ़ने वाली हैं, जिन्‍होंने अपनी केवाईसी पूरी नहीं की है। बैंक के अलर्ट के मुताबिक ऐसे ग्राहक अब पैसे नहीं निकाल पाएंगे।4. एक मार्च से लॉटरी पर 28 फीसदी की दर से माल एवं सेवा कर (GST) लगेगा। जीएसटी परिषद ने पिछले साल दिसंबर में राज्य सरकारों द्वारा चलाये जा रहे और मान्यता प्राप्त लॉटरी पर 28 फीसदी की एक समान दर से जीएसटी लगाने का फैसला लिया था।5. अब भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण से फास्टैग को आप फ्री में नहीं ले सकेंगे। दरअसल, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने 29 फरवरी तक फास्टैग फ्री में देने का फैसला किया था। इसकी डेडलाइन खत्‍म हो गई है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32Bt5YD

कोई टिप्पणी नहीं