Breaking News

आज ही भरवा लें गाड़ी की टंकी, 6 महीने पहले की कीमत पर मिल रहा पेट्रोल-डीजल


आज ही गाड़ी की टंकी फुल करवाने में फायदा है क्योंकि पेट्रोल 6 माह और डीजल 8 माह में सबसे कम कीमत पर मिल रहा है। दुनियाभर में कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट की वजह से देशभर में आज यानी रविवार को भी पेट्रोल और डीजल की कीमतों में भारी कमी आई है। दिल्ली-मुंबई सहित देश के प्रमुख महानगरों में लगातार दूसरे दिन पेट्रोल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई।देश के कई शहरों में पेट्रोल की कीमत में 15-18 पैसे की कमी दर्ज की गई। वहीं, डीजल के दाम में 20-25 पैसे तक की भारी गिरावट दर्ज की गई। दिल्ली में पेट्रोल की कीमत रविवार को 71.71 रुपये प्रति लीटर के स्तर पर आ गई। यह छह माह में सबसे सस्ती दर है। शहर में डीजल की कीमत घटकर 64.3 रुपये प्रति लीटर रह गई। शहर में डीजल की कीमत आठ माह के निचले स्तर पर पहुंच गई है।कोलकाता में पेट्रोल का भाव घटकर 74.38 रुपये और डीजल का रेट 66.63 रुपये प्रति लीटर रह गया। मुंबई में पेट्रोल का दाम 77.4 रुपये और 67.34 रुपये प्रति लीटर रह गया। दक्षिणी राज्य चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 74.51 रुपये प्रति लीटर एवं डीजल की कीमत 67.86 रुपये प्रति लीटर रह गई है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2TqIU06

कोई टिप्पणी नहीं