Breaking News

टॉस हार कर भी मार ली बाजी, मेघालय ने जम्मू-कश्मीर से जीत लिया है मुकाबला


मेघालय ने जम्मू कश्मीर की टीम को 1 विकेट से मात देकर वूमेन अंडर 19 एक दिवसीय ट्रॉफी में शानदार जीत हासिल की है। जम्मू कश्मीर की टीम को अब तक 5 मुकाबलों में से 2 में जीत हासिल हुई है, जबकि 3 मुकाबलों में उसे पराजय का सामना करना पड़ा है। आंध्र प्रदेश के कादप्पा स्थित केओआरएम कॉलेज ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में जम्मू कश्मीर टीम की कप्तान सोनिका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने 35.5 ओवर में अपने सभी विकेट गंवाकर 110 रन बनाए। इनमें 25 अतिरिक्त रन भी शामिल हैं। मेघालय की ओर से गेंदबाज सिस्टलिन ने 7 ओवर में 32 रन देकर 3 विकेट और मानसी ने 5 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए। रूबी ने 2, एन राय और अबईजर भी एक-एक विकेट चटकाने में कामयाब रहीं। जवाब में मेघालय की टीम ने जीत के लिए रखे गए निर्धारित विजय लक्ष्य को 43.1 ओवर में 9 विकेट गंवाकर हासिल कर लिया। अंकिता ने 88 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौकों की मदद से 38 रन, एन राय ने 13 रन और अबईजर ने 10 रन बनाए। टीम को 33 रन अतिरिक्त के रूप में मिले।जम्मू कश्मीर की ओर से गेंदबाज सादिया वानी ने 10 ओवर में मात्र 8 रन देकर 4 विकेट चटकाए। रेहाना बानो ने 10 ओवर में 19 रन देकर 3 विकेट, दीपाक्षी गुप्ता और मधु देवी ने भी एक-एक विकेट हासिल की। मैच में विनोद इंगली और दुर्गा दत्ता दास अम्पायर व श्रीकुमार नायर मैच रेफरी थे।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PCY2Gy

कोई टिप्पणी नहीं