अब चांदबाग से आई चौंकाने वाली खबर! मोदी-शाह के उड़ जाएंगे होश

CAA के खिलाफ शाहीन बाग और जाफराबाद के बाद चांद बाग में भी विरोध प्रदर्शन के लिए महिलाएं सड़क पर उतर चुकी हैं। शाहीन बाग में एक तरफ का रोड खुले अभी एक दिन भी नहीं बीता है और उत्तरी दिल्ली में विरोध प्रदर्शन शुरू हो चुके हैं। यहां जाफराबाद के बाद चांदबाग में सड़क को जाम कर दिया गया है। दोनों जगहों पर महिलाएं सड़क पर बैठी हैं। इसकी वजह से सीलमपुर से यमुना विहार की तरफ वाला ट्रैफिक और वजीराबाद रोड से गाजियाबाद की तरफ जानेवाला ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है। चांदबाग इलाका यमुना विहार के पास पड़ता है। वहां प्रदर्शनकारियों ने वजीराबाद से गाजियाबाद की तरफ जानेवाला सड़क को जाम कर दिया है। फिलहाल वहां भारी संख्या में पुलिस तैनात जबकि गाजियाबाद से वजीराबाद की तरफ का एक रास्ता खुला हुआ है। चांदबाग रोड बंद होने की वजह से दिक्कत ज्यादा हो रही है, क्योंकि यह रोड सिग्नेचर ब्रिज को जाता है।विरोध प्रदर्शन के लिए वहां आ रहे लोगों के चेहरे पर तिरंगा बनाए जा रहे हैं। लोग प्रदर्शन में शामिल होने से पहले चेहरे पर तिरंगा बनवा रहे हैं। नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में सीएए, एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन तो पहले से जारी थे, लेकिन अब महिलाएं सड़क पर हैं। फिलहाल दो जगहों पर महिलाएं सड़क पर हैं। इसमें जाफराबाद और चांदबाग शामिल हैं। दोनों जगहों पर करीब 700 महिलाएं प्रदर्शन का हिस्सा हैं। जाफराबाद और चांदबाग दोनों इलाकों के आसपास की मार्केट फिलहाल बंद करवा दी गई हैं। दोनों जगहों पर भीड़ अब बढ़ रही है। चांदबाग में तो महिलाओं ने सड़क पर ही बर्तन रखकर चाय बनानी शुरू कर दिया है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2ustOic
कोई टिप्पणी नहीं