ये कंपनी ला रही हाई-टेक SIM कार्ड, इसी में सेव होंगे फोटो और वीडियो, जानिए कैसे

Xiaomi एक ऐसा हाई-टेक SIM कार्ड लेकर आ रही है जिसमें फोटो और वीडियो सेव होंगे। यह सिम आने के बाद आपको माइक्रो SD कार्ड की जरूरत नहीं पड़ने वाली। आजकल ज्यादातर हाई-एंड स्मार्टफोन्स बिना माइक्रो एसडी कार्ड स्लॉट के आ रहे हैं। ऐसे स्मार्टफोन्स में ये सिम मेमोरी कार्ड की तरह काम करेगी।कहा जा रहा है कि भविष्य में माइक्रो एसडी कार्ड सपॉर्ट करने वाले स्मार्टफोन्स की संख्या काफी कम हो जाएगी। ऐसे में यह टू-इन-वन सिम कार्ड एक्स्ट्रा मेमरी की जरूरत को पूरा करेगा। आने वाले सालों में जोर पकड़ने वाले इस ट्रेंड को शाओमी ने पहचान लिया है। इसी का नतीजा है कि कंपनी ने ऐसे सिम कार्ड डिजाइन का पेटेंट कराया है, जो माइक्रो एसडी कार्ड की तरह भी काम करेगा। शाओमी के इस ड्यूल कार्ड में पारंपरिक सिम टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया जाएगा। यह कार्ड 5G सपॉर्ट और स्टोरेज टेक्नॉलजी से लैस है। हालांकि, इस पेटेंट में शेयर की गई स्टोरेज टेक्नॉलजी को देखकर कहा जा सकता है कि यह वह टेक्नॉलजी नहीं है जिसे मैन्युफैक्चरर अभी यूज करते हैं। ऐसे में इस बात के भी कयास लगाए जा रहे हैं कि ड्यूल कार्ड केवल शाओमी और रेडमी स्मार्टफोन्स में ही देखा जा सकता है।शाओमी ने इस बार जिस टेक्नॉलजी का पेटेंट फाइल किया है उसे पहले भी देखा जा चुका है। साल 2019 में कंपनी ने इस जैसा एक कार्ड शोकेस किया था। आजकल के स्मार्टफोन्स में eSIM काफी पॉपुलर हो रहे हैं। ऐसे में कहा जा सकता है कि भविष्य में आने वाले स्मार्टफोन्स में किसी तरह का स्लॉट नहीं दिया जाएगा। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PhVJZr
कोई टिप्पणी नहीं