ताजमहल देखने वाले इस राष्ट्रपति को मिली मौत की सजा, भारत से किया था युद्ध

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 फरवरी को भारत दौरे पर आ रहे हैं। इनकी यात्रा को लेकर अहमदाबाद से लेकर आगरा तक तैयारियां जोरों पर हैं। 24 फरवरी को भारत पहुंचने के बाद डोनाल्ड ट्रंप भारत के पीएम नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट से मोटेरा स्टेडियम तक करीब 22 किलोमीटर रोड शो करेंगे। मोटेरा स्टेडियम में ट्रंप पीएम नरेंद्र मोदी के साथ नमस्ते ट्रंप कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। अहमदाबाद में कार्यक्रम के बाद ट्रंप और मेलानिया अहमदाबाद से सीधे आगरा जाएंगे और ताजमहल का दीदार करेंगे। ताजमहल में लगभग 1 घंटा रुकने के बाद ट्रंप दिल्ली के लिए रवाना होंगे. ट्रंप पत्नी के साथ करीब रात 8 बजे दिल्ली पहुंचेंगे।हालांकि आपको यह भी बता दें कि भारत में एक राष्ट्रपति ऐसा भी आया था जिसने भारत पर युद्ध थोपा था, लेकिन वो भी ताजमहल देखने आया था। इस युद्ध में भारत को अपने सैंकड़ों को खोना पड़ा था। यह कोई नहीं बल्कि पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ थे जो 2001 में अटल बिहारी वाजपेयी के शासनकाल में भारत आए थे। पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ शिखर वार्ता को आगरा थे तब उन्होंने ताजमहल देखा था। इससे पहले भारत और पाकिस्तान के बीच 1999 में कारगिल युद्ध हुआ था जिस समय पाकिस्तानी सेना के जनरल मुशर्रफ ही थे।अब तक अमेरिका के इतने राष्ट्रपति आ चुके हैं भारतडी.आइजनहावर साल - 10 दिसंबर, 1959रिचर्ड निक्सन, साल - 1969जिमी कार्टर, साल – 1 जनवरी 1978बिल क्लिंटन, - मार्च 2000जॉर्ज डब्ल्यू बुश, - 1 मार्च 2006बराक ओबामा, - 2010बराक ओबामा, - 2015डोनाल्ड ट्रंप - 24 फरवरी 2020अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2v8OcoO
कोई टिप्पणी नहीं