Breaking News

सुप्रीम कोर्ट के वार्ताकार ने शहीन बाग के लिए कही ऐसी बात, मोदी-शाह के उड़ जाएंगे होश


सुप्रीम कोर्ट के वार्ताकार ने शहीन बाग के लिए ऐसी बात कही है जिससें मोदी सरकार को झटका लग सकता है। शाहीन बाग में प्रदर्शनकारियों से बातचीत के लिए नियुक्त किए गए वार्ताकार वजाहत हबीबुल्लाह ने सुप्रीम कोर्ट में हलफनामा देकर कहा है कि शाहीन बाग में पुलिस का रास्ता रोकना गैरजरूरी है। सुप्रीम कोर्ट में दिए अपने हलफनामे में वजाहत हबीबुल्लाह ने कहा है कि अगर इन रास्तों को खोल दिया जाए तो ट्रेफिक सामान्य हो जाएगा।उन्होंने अपने हलफनामे में यह भी कहा है कि शाहीन बाग में शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा है। पुलिस ने शाहीन बाग इलाके में पांच रास्तों को बंद कर दिया है। गौरतलब है कि शाहीन बाग में पिछले 70 दिनों से सीएए और एनआरसी के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। सुप्रीम कोर्ट ने रास्ता खुलवाने के लिए वार्ताकारों को नियुक्त किया है।इससे पहले शनिवार की शाम जामिया नगर से कालिंदी कुंज होते हुए नोएडा की ओर जाने वाला रास्ते को प्रदर्शनकारियों की तरफ से करीब 2 महीने बाद खोल दिया गया था। इस रास्ते गाड़ियों की आवाजाही शुरू हो गई है। सुबह करीब 10.30 बजे वातार्कार साधना रामचंद्रन प्रदर्शनकारियों से मिलने शाहीनबाग पहुंची थीं। उस वक्त उन्होंने प्रदर्शनकारियों के सामने कहा था कि अगर सड़क नहीं खुलेगी तो हम आपकी कोई मदद नहीं कर सकेंगे। हम आपको प्रदर्शन खत्म करने के लिए नहीं कह रहे हैं।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/37Mlk2U

कोई टिप्पणी नहीं