Breaking News

खुशखबरी! अब दंड बैठक लगाने से मिलेगा रेलवे प्लैटफॉर्म टिकट, जानिए कितनी लगानी होगी


अब आपको रेलवे प्लैटफॉर्म टिकट खरीदने के लिए पैसे नहीं देने होंगे बल्कि दंड बैठक लगानी होगी। जी हां, अब यदि आपको 10 रूपए का रेलवे प्लैटफॉर्म टिकट फ्री में लेना है तो दंड बैठक लगानी होगी। जैसे ही आप 30 दंड बैठक लगाते हैं आपके सामने फ्री में रेलवे प्लैटफॉर्म टिकट आ जाएगा। रेलवे ने यह सुविधा हाल ही में शुरू की है।रेलवे की तरफ से यह अनोखी सुविधा फिलहाल दिल्ली के आनंद विहार रेलवे स्टेशन पर शुरू की है। इस स्टेशन पर एक ऐसी मशीन लगाई गई है जिसके सामने 180 सेकंड में 30 दंड बैठक लगाने पर आपको प्लैटफॉर्म टिकट फ्री मिलेगा। यह भारत की पहली दंड बैठक मशीन है। इसको फिट इंडिया दंड बैठक मशीन नाम दिया गया है।इस अनोखी मशीन के सामने दो पद चिह्न बनाए गए हैं। इन पद चिह्नों पर खड़े होकर दंड बैठक शुरू करनी है। हालांकि आपको 30 दंड बैठक 180 सेकंड में लगानी होगी। जैसे ही आप दंड बैठक शुरू करते हैं आपको मशीन में लगे डिस्पले पर आपको पॉइंट दिखता रहेगा। आपको हर एक दंड के लिए एक पॉइंट मिलेगा। यदि आपने निर्धारित समय में 30 पॉइंट हासिल कर लिए तो आपको टिकट मुफ्त मिल जाएगा। इसके साथ ही आपकी कसरत भी हो जाएगी।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HJYLBe

कोई टिप्पणी नहीं