Breaking News

धरती का पहला शिवलिंक यहां हुआ था प्रकट, चमत्कार देख हैरान रह जाते हैं लाखों श्रद्धालु


भगवान शिवशंकर की पूजा लिंग रूप में की जाती है। शिव के मूर्त रूप की बजाय शिवलिंग की पूजा को ही शिवपुराण में अधिक महत्व दिया गया है। शिवपुराण में यह भी बताया ​गया है कि धरती का पहला शिवलिंग कहा प्रकट हुआ था और उसके क्या चमत्कार हैं। आपको बता दें कि तमिलनाडु अरुणाचल प्रदेश वह स्थान है जहां भगवान शिव पहली बार ज्योतिर्लिंग के रूप में प्रकट हुए थे।अरुणाचल प्रदेश में अन्नामलाई पर्वतीय क्षेत्र में स्थित है। भगवान शिव के इस प्रसिद्ध मंदिर को अरुणाचलेश्वर महादेव के नाम से जाना जाता है। मंदिर के पास ही पर्वत पर नवंबर दिसंबर के बीच एक त्योहार मनाया जाता है जिसे कार्तिगई दीपम के नाम से जाना जाता है।इस दिन पर्वत के शिखर पर घी का एक अग्नि पुंज जलाया जाता है जो शिव के अग्नि स्तंभ का प्रतीक होता है। इस अवसर पर और महाशिवरात्रि पर यहां लाखों की संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए आते हैं और शिव कृपा का लाभ पाते हैंअरुणाचलेश्वर मंदिर के 8 दिशाओं में 8 शिवलिंग स्थापित हैं जो अलग-अलग नामों से जाने जाते हैं और इनका अलग-अलग राशियों से माना जाता है। इंद्रलिंगम का संबंध वृष राशि से है। अग्नि लिंगम का संबंध सिंह राशि से है। यम लिंग का वृश्चिक राशि से। नैऋत्य लिंगम का संबंध मेष राशि से। वरुण लिंगम का मकर और कुंभ से। वायु लिंगम का कर्क राशि से। कुबेर लिंगम का धनु और मीन से। ईशान लिंगम का संबंध मिथुन और कन्या राशि से। लोग अपनी राशि के अनुसार ग्रहों के दोष दूर करने के लिए इनकी विशेष पूजा करवाते हैं।हिंदू पौराणिक कथाओं में बताया गया है कि एक बार कैलाश पर्वत पर माता पार्वती ने खेल-खेल में अपने हाथों से शिवजी की आंखें बंद कर ली थीं। उस वक्‍त पूरे ब्रह्मांड में अंधियारा हो गया था। कई वर्षों तक पूरे जगत में अंधकार ही बना रहा। उसके बाद माता पार्वती के साथ अन्‍य देवताओं ने मिलकर तपस्‍या की। तब शिवजी अग्निपुंज के रूप में अन्‍नामलाई पर्वत ही इस श्रृंखला पर प्रकट हुए। जिसे अब अरुणाचलेश्वर मंदिर के नाम से जाना जाता है। उसके बाद शिवजी ने माता पार्वती के शरीर में विलय करके अर्द्धनारीश्‍वर रूप में दर्शन दिए। अर्द्धनारीश्‍वर रूप में भी यहां पहाड़ी पर शिवजी का एक मंदिर है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2HJpgHa

कोई टिप्पणी नहीं