सावधान! शिवरात्रि पर बम धमाके कर सकते हैं आतंकवादी, सामने आई ये होश उड़ा देने वाली रिपोर्ट

शिवरात्रि के दिन जरा सावधान हो जाने की जरूरत है। क्योंकि खुफिया रिपोर्ट के मुताबिक फिदायीन आतंकवादी साधु के वेश में अपने शरीर पर बम लगाकर धमाके कर सकते हैं। खबर है कि जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाए जाने के बाद बड़ी आतंकी साजिश को लेकर खबर सामने आ रही है। भारतीय खुफिया एजेंसी के मुताबिक आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद शिवरात्रित के मौके पर बड़े फिदायीन हमले की फिराक में है। खुफिया एजेंसियों ने जो जानकारी साझा की उसे जानकर हर किसी के होश उड़ गए हैं।एजेंसियों मिली जानकारी के मुताबिक आतंकी एक बार फिर पुलवामा जैसे हमले को अंजाम दे सकते हैं। दरअसल खुफिया एजेंसियों को सुरक्षा बलों के काफिलों पर फिदायीन हमले और आम लोगों को लक्ष्य बना आतंकी वारदातों को अंजाम देने की साजिश को लेकर इनपुट मिला है।हाई अलर्ट पर पुलिस अधिकारीसुरक्षा एजेंसियों की ओर से जानकारी साझा करने के बाद घाटी में पुलिस बल हाई अलर्ट पर है। सभी पुलिस स्टेशनों को भी अलर्ट कर दिया गया है। खास बात यह है कि 21 फरवरी तक सभी पुलिस अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। बताया जा रहा है कि शिवरात्रि के मौके पर कांवड़ियों पर हमले भी किया जा सकता है। ऐसे में कांवड़ियों के जाने वाले रास्ते पर खासतौर पर सुरक्षाबलों की गश्त बढ़ा दी गई है।तीन से चार हमलों की तैयारीघाटी को दहलाने के लिए आतंकी संगठन तीन से चार फिदायीन हमलों की फिराक में हैं। सीमा पार आतंकी सगंठनों की सुयंक्त बैठक में इस तरह के हमले की साजिश रची गई है।साधुओं की शक्ल में घुसपैठ की तैयारीएजेंसियों को मिले इनपुट के मुताबिक घाटी में घुसपैठ के लिए आतंकी साधुओं का वेश बनाकर आ सकते हैं।इस रास्ते घुसपैठ की तैयारीघाटी में आतंक मचाने के लिए जैश के कुछ आतंकियों ने जिन रास्तों को चुना है उसमें पठानकोट, कठुआ और सांबा से घुसपैठ की तैयारी है।मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जम्मू-कश्मीर में दहशत फैलाने के लिए आतंकी स्थानीय आतंकियों से भी संपर्क कर उनका इस्तेमाल कर सकते हैं।आपको बता दें कि वर्ष 2019 में हुए पुलवामा हमले में भी स्थानीय आतंकियों का ही इस्तेमाल किया गया था।जनवरी में गिरफ्तार हुए पांच आतंकीआपको बता दें कि जनवरी महीने में जैश के पांच आतंकियों को गिरफ्तार किया गया था। ये आतंकी गणतंत्र दिवस पर आत्मघाती हमले की फिराक में थे। गिरफ्तार किए गए आतंकियों में एजाज अहमद शेख, उमर हमीद शेख, इमतीयाज अहमद चिकला, साहिल फारूकी गोजरी और नसीर अहमद मीर शामिल है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/32i8eJM
कोई टिप्पणी नहीं