Breaking News

कांप उठेगी भारत को तोड़ने वाले शरजील इमाम की रूह, अब यहां की पुलिस लेगी 14 दिन रिमांड


भारत से असम राज्य को तोड़कर अलग करने की बात कहने वाले शरजील इमामल की हालत अब और ज्यादा खराब होने वाली है। आज दिल्ली की तिहाड़ से गुवाहाटी पुलिस अपने साथ लेकर जा रही है। गुवाहाटी में इमाम को कामरूप चीफ जूडिशियल मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। इसके बाद यहां पर पुलिस उससें 14 दिन तक पूछताछ करेगी।गुवाहाटी पुलिस कमिश्नर मुन्ना प्रसाद गुप्ता ने कहा है कि शरजील को दिल्ली से गुवाहाटी तक ब्रह्मपुत्र मेल ट्रेन से ले जाया जा रहा है। इसके बाद पुलिस उससें देशद्रोह के केस में पूछताछ करेगी। इसके बाद उसें कल 21 फरवरी को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उसें यहां लाने के लिए पहले से ही असम पुलिस की टीम वहां मौजूद थी।आपको बता दें कि अभी दिल्ली और गुवाहाटी समेत 6 राज्यों की पुलिस शरजील इमाम के पीछे पड़ी हुई है। इनमें बिहार, असम, अरूणाचल प्रदेश, मणिपुर, उत्तरप्रदेश और दिल्ली की पुलिस शामिल है। इन सभी राज्यों के शरजील के खिलाफ देशद्रोह का केस दर्ज है।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/39PMTtu

कोई टिप्पणी नहीं