भारतीय इंटरनेट यूजर्स पर खतरा! शुरू हो चुकी है नए जमाने की ये चोरी, जानिए कैसे बचें

भारतीय इंटरनेट यूजर्स पर खतरा मंडरा रहा है क्योंकि देश में नए जमाने की चोरी शुरू हो चुकी है। इंटरने चोरी के इस नए तरीके से लोगों बैंक अकाउंट एक ही झटके में साफ हो रहे हैं। इस नई तरह की चोरी में हैकर्स लोगों को स्पैम ईमेल, मैसेज और कॉल्स करके फंसाते हैं।बताया गया है कि स्पैम कॉल्स से चोरी के पीड़ित देशों में ब्राजील पहले नंबर पर है। इसके बाद पेरू, इंडोनेशिया, मैक्सिको और पांचवें स्थान पर भारत है। वहीं, मैसेज स्पैम के सबसे ज्यादा शिकार इथोपिया के इंटरनेट यूजर हैं। जबकि भारत सातवें स्थान पर है।आपको बता दें कि भारत में आने वाले स्पैम कॉल, मैसेज और ईमेल में सबसे ज्यादा ऑपरेटर से जुड़े हुए होते हैं। इसके अलावा 17% टेलिमार्केटिंग, 10% फाइनेंशियल सेवाएं और 6% धोखाधड़ी से जुड़े मामले होते हैं।ये है बचाव का तरीकाआप अपने फोन में जो भी इंटरनेट एक्सप्लोरर, गूगल क्रोम, मोज़िला और सफारी जैसे सभी तरह के ब्राउजर बिल्कुल अपडेट रखें। इसके अलावा सिक्योर प्रोटोकॉल का इस्तेमाल करें जो लिंक खुले उसके ऊपर HTTPS है या नहीं। ध्यान रखें की जिस वेबसाइट में S नहीं है उस लिंक में खरीदारी नहीं करें। इसके अलावा ईमेल पर अनजाने लोगों या कंपनियों से आने वाले बिजनेस प्रस्तावों को नहीं पढ़ें। अपना पासवर्ड कठोर रखें तथा उसमें अक्षर, नंबर और संकेतों का इस्तेमाल करें।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2qrNMYn
कोई टिप्पणी नहीं