सोना-चांदी को लेकर बड़ी खबर, अब इतनी हो चुकी है कीमतें, जानकर नहीं होगा यकीन

सोना-चांदी की कीमतों को लेकर चौंकाने वाली खबर है। अब इनकी कीमतें इतनी हो चुकी है कि यकीन करना मुश्किल हो सकता है, लेकिन यह हकीकत है। सोने की कीमतों में जबरबदस्त बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है। सोने के भाव में 332 रुपये की तेजी आयी है। दिल्ली में अब 10 ग्राम सोने की कीमत 39,299 रुपये हो गई है। बताया गया है कि सकारात्मक वैश्विक ट्रेंड की वजह से सोने की कीमतों में यह तेजी आई है।बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 24 कैरेट सोने के भाव में भी 332 रुपये की जोरदार बढ़ोतरी हुई। वहीं, रुपये का हाजिर भाव बुधवार को एक डॉलर के मुकाबले 3 पैसे कमजोर रहा जिस वजह से सोने की कीमतों को थोड़ी तेजी मिली। आपको बता दें कि भारतीय रुपया बुधवार को गिरावट के साथ खुला था और शुरुआती कारोबार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 12 पैसे कमजोर होकर 71.78 पर पहुंच गया था।इसके अलावा चांदी के भाव में भी भारी बढ़ोतरी हुई। बुधवार को चांदी में 676 रुपये की बड़ी तेजी आई जिसके बाद एक किलो चांदी की कीमत 46,672 रुपये हो गई। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में तेजी आने से चांदी की कीमतों में यह बढ़ोत्तरी हुई है।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ 1,483 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी भी बढ़त के साथ 17.27 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2DKQefl
कोई टिप्पणी नहीं