Breaking News

मोदी सरकार का शादीशुदा लोगों को बड़ा तोहफा, हर जोड़े को मिलेगी 72000 रूपए पेंशन


मोदी सरकार ने शादीशुदा लोगों को बड़ा तोहफा दिया है जिसके तहत हर जोड़े को 72000 रूपए पेंशन के रूप में मिलेंगे। जी हां, मोदी सरकार एक ऐसी स्कीम लेकर आई है जिसके तहत हर शादीशुदा जोड़े को 72000 रूपए सालाना पेंशन के रूप में मिलेंगे। हालांकि यह पेंशन लेने के लिए लोगों को 30 वर्ष की उम्र का होना चाहिए। इतना ही नहीं बल्कि मोदी सरकार की इस स्कीम के तहत एक शर्त यह भी है कि शादीशुदा लोगों को 100 रूपए प्रतिमाह निवेश करना होगा। इसके बाद यह पेंशन मिलेगी।मोदी सरकार ने हाल ही में दो स्कीम शुरू की है जिनको सामाजिक उत्थान करने वाली माना जा रहा है। इसको लेकर केंद्रिय श्रम एवं रोजगार मंत्री संतोष गंगवार ने सूचित किया है। इन दोनों योजनाओं को Pradhan Mantri Shram Yogi Maandhan (PM-SYM) तथा National Pension Scheme for Traders and Self-Employed Persons (NPS-Traders) के नाम से शुरू किया गया है।इन योजनाओं का फायदा उठने के लिए आपके पास बैंक में बचत खाता या जनधन खाता व आधार कार्ड होना जरूरी है। 100 रूपए प्रतिमाह की योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को साल में 1200 रूपए का निवेश करना होगा। यह राशि निवेश की पूरी अवधि में 36000 रूपए होगी। इसके बाद जैसे आप 60 वर्ष की उम्र पार करते हैं तो आपको 36000 रूपए सालाना पेंशन मिलेगी। यदि प​ति और पत्नि दोनों मिलकर इस योजना में शामिल होते हैं तो उनको 72000 रूपए सालाना पेंशन मिलेगी।इस स्कीम का एक और फायदा ये है कि पति या पत्नि में से किसी एक ने भी निवेश किया है तो दोनों में एक की मृत्यु होने पर उसके आश्रित को 1500 रूपए प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/33WrDzb

कोई टिप्पणी नहीं