अगर कोई 50 रूपए किलो से ज्यादा में प्याज बेचे, तो इन मोबाइल नंबर पर करें शिकायत, तुरंत होगी कार्रवाई

50 रूपए प्रतिकिलो से ज्यादा भाव में प्याज बेचता पाया तो उसके खिलाफ तुरंत कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जी हां, देश में कई जगहों पर प्याज के भाव इस समय 130 रूपए प्रतिकिलो तक बेचे जा रहे हैं, जबकि सरकार ने 50 रूपए प्रतिकिलो का भाव निर्धारित किया है। प्याज की किल्लत के चलते कई दुकानदार इस समय मौके का फायदा उठाकर लोगों को ठगने का काम कर रहे हैं, लेकिन अब उनकी खैर नहीं। 50 रूपए प्रतिकिलो से ज्यादा भाव में कोई प्याज बेचता है तो उसके खिलाफ शिकायत करने के लिए मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं जिन पर आप शिकायत कर सकते हैं। इसके बाद उस दुकानदार पर तुरंत कार्रवाई होगी।प्याज की कीमत को काबू में करने के लिए यह आदेश नोएडा सिटी मैजिस्ट्रेट शैलेंद्र मिश्रा ने निकाले हैं। साथ ही प्याज से भरी 3 गाड़ियां भी रवाना की है जो सेक्टरों से लेकर साप्ताहिक बाजारों में ये गाड़ियां घूमेंगी। इन गाड़ियों से लोग 38 रुपये किलो में प्याज खरीद सकते हैं। सिटी मैजिस्ट्रेट ने आदेश जारी किया है कि कोई भी 50 रुपये किलो से ज्यादा भाव पर प्याज नहीं बेच सकता। अगर कहीं इससे महंगी प्याज कोई बेचता है तो उसके खिलाफ मोबाइल नंबर 7881138416 पर कॉल या मैसेज करके सूचना दे सकते हैं। तय भाव से ज्यादा कीमत पर प्याज की बिक्री करने वालों पर प्रशासन की टीम जुर्माना लगाएगी।इसके साथ ही सिटी मैजिस्ट्रेट ने यह भी कहा है कि 40-45 रुपये किलो प्याज का अभी सामान्य कीमत है, लेकिन अगर किसी के प्याज की बहुत अच्छी क्वॉलिटी है तो वो 50 रुपये किलो में बेच सकते हैं। इससे ज्यादा रेट पर जिला प्रशासन की टीम कार्रवाई करेगी। कोई भी मेरे मोबाइल नंबर पर कॉल या मेसेज कर शिकायत कर सकता है। शिकायत मिलते ही टीम छापेमारी कर कार्रवाई करेगी।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LobtIg
कोई टिप्पणी नहीं