Breaking News

पेट्रोल-डीजल की नई कीमत उड़ा देगी होश, जानिए अब कितना हो गया 1 लीटर तेल का भाव


पेट्रोल-डीजल की नई कीमतों के बारे में जानकर आप हैरान हो सकते हैं। जी हां, आज यानी रविवार को 1 महीने के बाद पेट्रोल-डीजल की कीमतों बढ़ोतरी की गई है। आज पेट्रोल की कीमत 09 पैसे की बढ़ गई है। साथ ही डीजल के दामों में में भी बढ़ोतरी हुई है। रविवार को राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमत 10 पैसे प्रति लीटर बढ़ गई है।आज दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 74.95 रुपये प्रति लीटर पहुंच चुकी है। वहीं, 1 लीटर डीजल के लिए आपको 65.94 रुपये देने होंगे। शनिवार को ऑयल मार्केटिंग कंपनी इंडियन ऑयल के अनुसार शुक्रवार को दिल्ली में पेट्रोल 74.86 रुपये और डीजल 65.84 रुपये प्रति लीटर थे। मुम्बई में पेट्रोल लगभग 80.60 रुपये और डीलज 69.17 रुपये पर मिल रहा है। आज कोलकाता में पेट्रोल 77.62 रुपये और डीजल 68.35 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है। चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 77.92 रुपये और डीजल की कीमत 69.70 रुपये प्रति लीटर है।आपको बता दें कि अब पेट्रोल-डीजल के दाम हर दिन घटते-बढ़ते रहते हैं। पेट्रोल-डीजल की नई कीमत रोज सुबह 6 बजे से लागू हो जाती है। इनकी कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन सब कुछ जोड़ने के बादल इसकी कीमत लगभग दोगुनी हो जाती है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2LvuYhV

कोई टिप्पणी नहीं