Breaking News

Under-23: बिहार ने फिर से दर्ज की शानदार जीत, Manipur को 77 रनों से हराया


कटक में चल रहे अंडर-23 पुरुष वनडे क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने मणिपुर को शिकस्त दे दी है। आपको बता दें कि बिहार ने 77 रन से हरा कर लगातार तीसरी जीत दर्ज की। अब बिहार का अगला मैच 7 नवंबर को पूर्वोत्तर के राज्य असम के खिलाफ होगा। यह मैंच कटक के विकास क्रिकेट ग्राउंड में खेला गया। इस मैच में टॉस बिहार ने जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। खिलाड़ियों का स्कोर विपिन सौरभ ने 19, ह्दयानंद ने 7, शकीबुल गणी ने 32, त्रिपुरारी केशव ने 8, सचिन कुमार सिंह ने 22, हर्ष राज ने 7, प्रशात कुमार सिंह ने 2, शब्बीर खान ने 6, वासित अली ने 0, रणधीर दुबे ने 1 रन बनाये। जवाब में मणिपुर की टीम भी बिहार के गेंदबाज के आगे नतमस्तक हो गई और 26 ओवर में 74 रनों पर ढेर हो गई। वहीं बिहार की ओर से शब्बीर खान ने 14 रन देकर 1, रधीर कुमार दुबे ने 16 रन देकर 2, सचिन कुमार सिंह ने 18 रन देकर 2, प्रशात कुमार सिंह ने 21 रन देकर 1, वासित अली ने 1 रन देकर दो विकेट चटकाए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/36th357

कोई टिप्पणी नहीं