Breaking News

One Day Trophy: इस राज्य से हार गया Assam, शुरुआत से ही हाथ लगी निराशा


कटक में खेली जा रही मेंस अंडर-23 वनडे ट्रॉफी में चंडीगढ़ ने असम को 7 विकेट से हराकर टूर्नामेंट का अपना आगाज जीत से किया है। टॉस जीतकर असम ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। असम की शुरुआत तब निराशाजनक रही जब जगजीत संधू ने 17 स्कोर पर अभिषेक ठाकुरी को आउट किया। इसके बाद भागमेंदर लादर ने 2 लगातार विकेट चटकाकर विप्लव साइकिया को 22 और एरिक रॉय को 37 पर चलता किया। चंडीगढ़ की सटीक गेंदबाजीचंडीगढ़ के गेंदबाजों की स्टीक गेंदबाजी ने असम के रनों पर पूरी तरह रोक लगा दी और इसी बीच गेंदबाज विकेट निकालते चले गए। भागमेंदर लादर ने 30 रन देकर तीन विकेट्स लिए जबकि प्रिस सागू, जगजीत संधू ने दो-दो विकेट्स और अमृत लुबाना ने एक विकेट चटकाया। मुजीबीर अली के 38 और मुख्तार हुसैन के 18 रनों की बदौलत असम ने 199 रन बनाए। हुई चौके-छक्के की बरसातवहीं जवाब में खेलने उतरी चंडीगढ़ के ओपनर्स ने सधी हुई शुरुआत दी। ओपनर्स मोहम्मद अर्सलन खान और कप्तान जगमीत सिंह ने 170 रनों की पार्टनरशिप की। कप्तान ने 71 रन बनाए, जिसमें उनके पांच चौके और पांच छक्के शामिल थे। इसके बाद 25वें ओवर में आयुष सिक्का शून्य पर आउट हुए। वहीं दूसरी ओर मोहम्मद अर्सलन खान 17 चौकों और एक छक्के की मदद से शतक पूरा किया आउट हुए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oCU0Ub

कोई टिप्पणी नहीं