बिहार के हाथों त्रिपुरा की करारी हार, 184 रनों पर समेटा

विजय मर्चेंट ट्रॉफी अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बिहार ने त्रिपुरा को 184 रनों से हरा दिया। त्रिपुरा के खिलाफ गुरुवार से शुरू हुए मैच में बिहार के कप्तान आदित्य राज ने शानदार गेंदबाजी की और पहले ही दिन मेजबान टीम को 184 रन पर समेट दिया। आदित्य राज ने 76 रन देकर कुल सात विकेट झटके।अगरतला में खेले जा रहे इस मैच में त्रिपुरा ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। अभिषेक आनंद ने सलामी बल्लेबाज शुभ्रादीप को आउट कर मेजबान टीम को पहला झटका दिया। इसके बाद नवरुण और अरजीत ने मिल कर त्रिपुरा की पारी को संभाला। इन दोनों के बीच 45 रनों की साझेदारी हुई। इसके बाद आदित्य ने अपना जलवा दिखाया। 99 रन पर उसके आठ विकेट गिर चुके थे।सयान और दिपांतु चक्रवर्ती ने मिल कर त्रिपुरा की पारी को संभाला और टीम को एक सम्मान जनक स्कोर तक पहुंचाया। त्रिपुरा की टीम 67.5 ओवर में 184 रनों पर ही सिमट गई। दिपांतु ने नाबाद 58, सयान ने 36, सयान दास ने 16, अरजीत ने 39, नवरुण ने 14 रन बनाए। बिहार की तरफ से आदित्य राज ने 76 रन देकर 7, रौशन कुमार सिंह ने 29 रन देकर 2, अभिषेक आनंद ने 29 रन देकर 1 विकेट चटकाये। वहीं बिहार ने अपनी पहली पारी में एक विकेट पर 36 रन बना लिए हैं। यश राज सिंह 15 रन बना कर आउट हो हुए। राजपाल चौधरी 13 और दीपेश कुमार गुप्ता बिना खाता खोले टिके हुए थे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oIhtDC
कोई टिप्पणी नहीं