Breaking News

अंडर -23: त्रिपुरा की शानदार जीत, छत्तीसगढ़ को 56 रनों से हराया


बीसीसीआई द्वारा पुरुष अंडर-23 क्रिकेट प्रतियोगिता में त्रिपुरा ने छत्तीसगढ़ की टीम को हरा दिया। शुक्रवार को छत्तीसगढ़ और त्रिपुरा के बीच देहरादून में मैच खेला गया। जहां छत्तीसगढ़ ने टाॅस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया।पहले खेलते हुए त्रिपुरा 46.3 ओवर में 169 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में बल्लेबाजी करने आई छत्तीसगढ़ की शुरुआत खराब रही। छत्तीसगढ़ की टीम 40.5 ओवर में 113 रन बनाकर ही ढेर हो गई। छत्तीसगढ़ की ओर से प्रतीक यादव ने 13 रन, आनन्द राव ने 33 रन और एम बिन्नी सेमुएल ने 17 रनों की पारी खेली छग के गेंदबाज उत्कर्ष तिवारी ने 10 ओवर में 38 रन देकर 3 विकेट और गगनदीप ने 10 ओवर में 28 रन देकर 3 विकेट लिए।छत्तीसगढ़ और दूसरा मैच त्रिपुरा के साथ हुआ। जहां त्रिपुरा के गेंदबाजों ने जीत दिलाई। इस मैच में त्रिपुरा ने 56 रनों से जीत हासिल की। त्रिपुरा की ओर से बालिंग करते हुए अर्जुन देबनाथ ने 9.5 ओवर में 26 रन देकर 5 विकेट लिए। शुभम घोष ने 7 ओवर में 13 रन देकर 2 विकेट लिए। बिक्रम देबनाथ ने 7 ओवर में 21 रन देकर 1 विकेट लिए।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2PDTQHf

कोई टिप्पणी नहीं