कंटेस्टेंट ने नेहा कक्कड़ को जबरन किया Kiss,Video हो गया Viral

इंडियन आइडल 11 को नेहा कक्कड़ के साथ विशाल ददलानी और अनु मलिक जज करते नजर आ रहे हैं। लेकिन पिछले सप्ताह ऑडिशन में आए एक कंटेस्टेंट ने नेहा कक्कड़ को न सिर्फ मंच पर सरेआम प्रपोज कर दिया था बल्कि गले मिलने के दौरान किस भी कर लिया। जिससे नेहा असहज हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अब इस मामले पर विशाल ददलानी का बयान आया है। विशाल ने यह रिप्लाई एक यूजर के ट्वीट पर दिया था। उस फैन ने लिखा था, सर उस लड़के को चमाट मारनी चाहिए थी। उसकी हिम्मत कैसे हुई। मैं उम्मीद करता हूं कि उसे इतनी आसानी से नहीं छोड़ा गया होगा। इस कमेंट पर विशाल ददलानी ने रिप्लाई किया। सोशल मीडिया पर विशाल से लोग पूछ रहे थे कि उन्होंने ऐसा अपने सामने कैसे होने दिया। इस पर विशाल ने रिप्लाई किया है। विशाल ने लिखा, मैंने कहा था कि पुलिस को बुलाते हैं लेकिन नेहा ने तय किया कि वह उसे पुलिस को नहीं सौंपेंगी। उसे सच में मनोवैज्ञानिक मदद की जरूरत है। अगर हम कर सकते हैं तो कोशिश करेंगे उसका इलाज हो। इसके बाद एक और यूजर ने लिखा, आप लोग आगे से सुनिश्चित कीजिएगा कि ऐसा ना हो। ऐसी चीजों को नजरअंदाज नहीं किया जाना चाहिए था। बता दें कि इस कंटेस्टेंट ने नेहा कक्कड़ को अपना बड़ा फैन बताया था। मिलन राजपूत नाम का यह शख्स नेहा के लिए कई सारे गिफ्ट लाया था।मिलन ने नेहा के नाम का टैटू भी अपने हाथ पर करवाया हुआ था । इस फैन की दीवानगी देख नेहा ने उन्हें प्यार से गले लगाया लेकिन तभी इस कंटेस्टेंट ने नेहा के गाल पर KISS कर लिया। यह सब होते ही नेहा उस कंटेस्टेंट से दूर हट गईं लेकिन वो असहज हो गई थीं। बता दें कि इंडियन आइडल (Indian Idol) सीजन 11, 12 अक्टूबर, 2019 से शुरू हुआ है। यह शो का चौथा एपिसोड था। यह एपिसोड 20 अक्टूबर को प्रसारित किया गया। इस बार का भी इंडियन आइडल बहुत खास होने वाला है। शो में देश के विभिन्न राज्यों से केंटेस्टेंट्स को चुना गया है। जिसमें मणिपुर के सिंगर जॉन ओइनम भी सिलेक्ट हुए हैं। इंडियन आइडल से पहले वे 2016 में कलर्स इंफिनिटी पर प्रसारित हुए द स्टेज सीजन 2 के भी हिस्सा थे। वे मणिपुरी, हिन्दी और अंग्रेजी गाने गाते हैं।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2JhlCp3
कोई टिप्पणी नहीं