Breaking News

येलागिरी hills : एक Romantic हिल स्टेशन की सैर


दोस्तों गर्मियों की छुट्टिया शुरू होने वाली है हम आपके लिए लेकर आए हैं मई-जून के महीनों में आप कौन कौन से आकर्षक हिल स्टेशनों की सैर का प्लान बना सकते हैं। इसी कड़ी में आज हम आपको लेकर जा रहे हैं येलागिरी हिल्स चेन्नई से 230 किमी और बैंगलोर से 178 किमी दूर येलागिरी हिल्स तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में एक खूबसूरत पहाड़ी पर्यटक स्थान है। येलगिरी हिल्स बैंगलोर और चेन्नई के प्रसिद्ध सप्ताहांत गेटवे भी है। गर्मियों के दौरान एक शानदार अवकाश बिताने के लिए आप येलागिरी हिल्स का प्लान बना सकते हैं। ट्रेकिंग जैसे रोमांचक अनुभवों के लिए येलागिरी की पहाड़ियां काफी आदर्श मानी जाता हैं। इसके अलावा आप यहां पैराग्लाइडिंग का भी अनुभव ले सकते हैं। येलागिरी 14 बस्तियों का एक समूह है जो चार पहाड़ियों के मध्य लगभग 3500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।येलागिरी को एलागिरी भी कहते है, यह तमिलनाडु के वेल्लोर जिले में बसा हुआ छोटा सा हिल स्टेशन है और इसको पर्यटकों का स्वर्ग भी कहा जाता है। इसका इतिहास प्रवासिय समय का है जब सारा येलागिरी वहां के ज़मीदारों की निजी संपत्ति हुआ करती थी जिनके घर आज भी रेड्दीयुर में मौजूद है। यहाँ पहुंचना काफी आसान है। बंगलौर हवाई अड्डा येलागिरी से सबसे करीब हवाई अड्डा है। येलागिरी आने के लिए आप हवाई अड्डे से टैक्सी किराए पर ले कर आ सकते हैं। येलागिरी से नजदीकी रेलवे स्टेशन जोलार्पेत्तई है और येलागिरी के लिए यहाँ से बसें और कैब आसानी से उपलब्ध रहती हैं। येलागिरी सड़क मार्ग से भी अच्छी तरह से तमिलनाडु के पोंनेरी शहर से जुड़ा हुआ है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2wJPraL

कोई टिप्पणी नहीं