Breaking News

भारत की यह जगह नहीं देखी तो क्या देखा, देखिए ये रोमांचक वीडियो


हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में स्थित ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क भारत के बहुत ही खूबसूरत नेशनल पार्क में से एक है। यह लगभग 754.4 वर्ग किमी में फैला है ये पार्क। यूनेस्को द्वारा साल 2014 में इस पार्क को वर्ल्ड हेरिटेज साइट की लिस्ट में शामिल किया गया, जिसका बायोडायवर्सिटी संरक्षण में बहुत बड़ा योगदान है। ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क में पेड़-पौधों की लगभग 375 वेराइटी मौजद है। इसके अलावा यहां 31 से अधिक स्तनधारी, 181 तरह के पक्षी, 3 तरह के रेंगने वाले, 9 तरह के उभयचर, 17 तरह के मोलस्क और लगभग 127 तरह के कीड़े-मकोड़े पाए जाते हैं। जीवजंतुओं की सुरक्षा के लिहाज से हिमाचल प्रदेश सरकार ने यहां शिकार करने पर बैन लगा रखा है। यहां मौजूद पक्षियों और सांपों की कुछ प्रजातियां ऐसी भी हैं जो दुनिया भर से खत्म होने के कगार पर हैं। यहां अक्टूबर से नवंबर के बीच यहां जाना बेस्ट रहेगा क्योंकि उस दौरान हिमालयन इको टूरिज्म टीम की तरफ से ट्रैक ऑर्गनाइज किए जाते हैं। सर्दियों में यहां जाना अवॉयड करें क्योंकि उस दौरान बहुत ज्यादा ठंड पड़ती है।कैसे जाएंहवाई मार्गकुल्लू में भुंटर यहां का सबसे नजदीकी एयरपोर्ट है जो यहां से लगभग 60 किमी दूर है।रेल मार्गमंडी के नजदीक जोगिंदर नगर (143 किमी) ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क का सबसे नजदीकी रेलवे स्टेशन है।सडक़ मार्गइस पार्क तक पहुंचने के लिए बसों की सुविधा अवेलेबल नहीं तो आप सैंज और तीर्थन वैली पहुंचकर यहां टैक्सी से पहुंच सकते हैं।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2Q72L1W

कोई टिप्पणी नहीं