अब 24 दिन भारी रहेगा इन ग्रहों का संयोग, जानिए आपकी राशि पर क्या पड़ेगा असर

21 नवंबर को शुक्र के धनु राशि में प्रवेश कर गया है जिसके बाद अजीब संयोग बना है। धनु राशि में पहले से शनि, बृहस्पति और केतु बैठे हुए थे, लेकिन अब धनु राशि में चार ग्रहों का संयोग बन चुका है। यह संयोग 15 दिसम्बर तक बना रहेगा जो देश दुनिया में बड़े प्रभाव पैदा करने वाला है। इस संयोग का प्रभाव अलग अलग राशियों पर काफी गहरा पड़ेगा।मेष- इस राशि वालों कॅरियर में बदलाव आएगा तथा यात्राओं में सावधानी रखे। विकार भी आपको घेर सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें।वृष-स्वास्थ्य का बहुत ध्यान रखना जरूरी है। धन लाभ होगा लेकिन खर्चे भी बढ़ेंगे। पारिवारिक विवाद हो सकते हैं जिससें हानि हो सकती है और शत्रु ज्यादा प्रबल होंगे।मिथुन-लोगों के साथ झगड़े का योग बन रहा है। व्यवसाय और जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ज्यादा ध्यान रखें। परिवार के अन्य सदस्यों का भी ख्याल रखें। सरकारी काम-काजों से दूर रहें तो अच्छा रहेगा।कर्क-करियर में समस्या के योग बन रहे हैं तथा मानसिक तनाव बढ़ सकता है। पिता के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और घर के छोटे सदस्यों के साथ विवाद न करें।सिंह-संतान की उन्नति के योग बन रहा है तथा आकस्मिक धन लाभ हो सकता है। हालांकि खान-पान और दुर्घटनाओं का ध्यान रखें।कन्या-स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार और संपत्ति के मामले में विवाद हो सकता है। करियर के मामले में लापरवाही नहीं बरतें।तुला-यात्राओं में सावधानी रखें। करियर के निर्णय सोच समझकर लें। मुकदमेबाजी और कोर्ट कचहरी से दूर रहें।वृश्चिक-करियर में कोई भी लापरवाही न करें। बड़ा आर्थिक नुकसान हो सकता है।धनु-पारिवारिक कलह आपके पूरे परिवार को घेर सकता है इस संयोग की वजह से करियर में बड़ा बदलाव हो सकता है। सडकों पर वाहन सावधानी से चलाएं और अपनी सेहत का भी ख्याल रखें।मकर-हड्डियों और आंखों की समस्या से बचाव करें। इस बीच आपको धन हानि हो सकती है। करियर में लापरवाही से भारी नुकसान हो सकता है। रिश्तेदारों के साथ झगड़ों में उलझने का प्रयास न करें।कुम्भ-धन के खर्चों से परेशानी हो सकती है। हड्डियों और पेट की समस्या का ध्यान रखें। संतान की तरफ से चिन्ता हो सकती है।मीन-करियर में बदलाव और समस्या के योग। संपत्ति के मामलों में सावधानी रखें। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।अब हम twitter पर भी उपलब्ध हैं। ताजा एवं बेहतरीन खबरों के लिए Follow करें हमारा पेज : https://twitter.com/dailynews360
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/35AhhpC
कोई टिप्पणी नहीं