यात्रीगण ध्यान दें! रेल टिकट बुक कराते समय नहीं किया ये काम, तो ब्लॉक होगा टिकट

आईआरसीटीसी ने रेल टिकट बुक कराने के लिए नया नियम जारी करने जा रहा है। अब आपको रेल टिकट आईआरसीटीसी से मान्यता प्राप्त एजेंट के जरिए ही बुक कराना होगा। इतना ही नहीं बल्कि सही ईमेल से ही टिकट बुक कराना होगा। यदि अब आपने फेक ईमेल या दलाल के जरिए टिकट बुक कराया तो टिकट ब्लॉक कर दिया जाएगा और आपको रेल में यात्रा करने नहीं दिया जाएगा।आपको बता दें कि रेलवे सुरक्षा बल के दीवाली से छठ के बीच यानी 26 अक्टूबर से 4 नवंबर तक चले अभियान में ऐसे ही दलालों और फेक ईमेल आईडी के जरिए बुक कराने वाले 2801 यात्रियों की टिकट ब्लॉक कर दिए गए और उन्हें यात्रा नहीं करने दिया दिया गया। हालांकि ऐसे गई। एजेंटों की पहचान कर ली गई है।अब रेलवे ने टिकटों की दलाली करने वालों पर शिकंजा कसने की प्लानिंग बना ली है। अब रेलवे टिकट के दलालों पर 10 की जगह 50000 रूपए का जुर्माना लगाने की तैयारी की जा रही है। रेल मंत्रालय ने रेल यात्रियों को दलालों के चंगुल से बचाने के लिए यह प्लान बनाया है। रेलवे अपने ऐक्ट में बदलाव करके दलालों के पकड़े जाने पर उन पर 50 हजार रुपये का जुर्माना लगाएगा। यह जुर्माना राशि पहले केवल 10 हजार रुपये और 6 महीने जेल की सजा का प्रावधान था। ऐसे में अब ज्यादा जुर्माना लगने के कारण दलाल रेल टिकटों की अवैध बिक्री नहीं कर सकेंगे। हालांकि नए प्रस्तावित संशोधन में सजा तो 6 महीने की ही होगी, परन्तु जुर्माना की राशि पांच गुना बढ़ा दी जाएगी।बताया गया है कि दिवाली से छठ के बीच 2801 लोगों के टिकट ब्लॉक किए गए थे, क्योंकि उन्होंने दलालों के जरिए फेक आईडी से टिकट बुक कराये थे। इन लोगों को यात्रा नहीं करने दिया गया। खबर है कि 18 नवंबर से शुरू हो रहे संसद सत्र के दौरान ही इस बिल में संशोधन करने की तैयारी है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2CbRxmP
कोई टिप्पणी नहीं