बिहार में बन रहा दुनिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल, सरकार ने दिए इतने हजार करोड़ रुपए

भारत के राज्य बिहार में दुनिया का सबसे बड़ा हॉस्पिटल बनने जा रहा है जिसके लिए सरकार ने हजारों करोड़ रूपए जारी किए हैं। यह पटना चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (पीएमसीएच) है जिसका विस्तार कर दुनिया में सबसे बड़ा बनाया जा रहा है। इस अस्पताल को लेकर बिहार सरकार ने तैयारी शुरू कर दी है। राज्य कैबिनेट ने इस अत्याधुनिक अस्पताल को बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस अस्पताल के लिए सरकार ने 5540 करोड़ रुपए जारी किए गए हैं। इस अस्पताल का विस्तारीकरण 3 चरणों में पूरा होगा जिसमें 7 साल लगेंगे। हालांकि सरकार की तरफ से इसें जल्द ही पूरा कर लेने की बात कही गई है।इस अस्पताल में 450 बेड की धर्मशाला बनाई जाएगी। कैबिनेट विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के मुताबिक फिलहाल बेलग्रेड (सार्बिया) में 3500 बेड का अस्पताल है। आने वाले दिनों में पीएमसीएच विश्व का सबसे बड़ा अस्पताल बन जाएगा। अभी यहां पर 1700 बेड हैं। अब एमबीबीएस की सीटों की संख्या को 150 से बढ़ाकर 250 किया जा रहा है। इसके साथ ही पीजी सीटों की संख्या को 146 से बढ़ा कर 200 करने का प्रस्ताव है। सुपर स्पेशलिटी सीटों की संख्या 8 से बढ़ा कर 36 की जा रही है। यह अस्पताल पर्यावरण के अनुकूल ग्रीन बिल्डिंग में होगा। इस अस्पताल को अशोक राजपथ से कनेक्टिविटी के अलावा इसे कारगिल चौक से अशोक राजपथ पर बनने वाले डबल डेकर पुल और गंगा एक्सप्रेस-वे से भी जोड़ा जा रहा है। इस अस्पताल में अत्याधुनिक सुविधाएं होंगी जिसमें फायरप्रूफ व भूकंपरोधी अस्पताल, पावर सब-स्टेशन शामिल हैं। अस्पताल की बिल्डिंग पर्यावरण के अनुकूल हरे रंग की होगी। इसमें 3435 वाहनों की मल्टीलेवल पार्किंग सुविधा, मल-जल उपचार संयंत्र, प्रदूषण उपचार संयंत्र, मेडिकल गैस पाइप लाइन संयंत्र, नर्स कॉल सिस्टम, दवा-पैथोलॉजिकल सैंपल के लिए न्यूमेटिक ट्यूब सिस्टम, केंद्रीय स्टेराइल सर्विस डिपार्टमेंट, अपशिस्ट-लॉण्ड्री के लिए न्यूमेटिक सिस्टम होंगे।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2oNg8LI
कोई टिप्पणी नहीं