Breaking News

संतोष ट्रॉफी: दिल्ली और चैंपियन सेना एक ही ग्रुप में, इस छोटे से राज्य में होगा आयोजित


प्रतिष्ठित घरेलू फुटबाल टूर्नामेंट संतोष ट्रॉफी के 74वें संस्करण के लिये शुक्रवार को यहां ड्रॉ निकाला गया जिसमें दिल्ली को गत चैंपियन सेना के साथ ग्रुप ए में शामिल किया गया है। टूर्नामेंट 10 से 23 जनवरी 2020 तक मिजोरम के आइजॉल में खेला जाएगा। दिल्ली के द्वारका स्थित अखिल भारतीय फुटबाल संघ (एआईएफएफ) के मुख्यालय फुटबॉल हाउस में महासचिव कुशल दास, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुब्रत दत्ता, लीग समिति के सदस्यों की उपस्थिति में टूर्नामेंट का ड्रॉ निकाला गया। आठ टीमों ने टूर्नामेंट के फाइनल चरण के लिये पहले ही क्वालीफाई कर लिया है। दक्षिण जोन से क्वालीफाई करने वाली दो और टीमें इसका हिस्सा बनेंगी जिनके क्वालिफायर मुकाबले पांच नवंबर से होंगे।गत चैंपियन सेना को दिल्ली, झारखंड, मेघालय और दक्षिण जोन की विजेता क्वालिफायर टीम के साथ ग्रुप ए में रखा गया है जबकि 32 बार की चैंपियन बंगाल ग्रुप बी में पंजाब, गोवा, मेजबान मिजोरम और दक्षिण जोन से दूसरी क्वालिफायर ग्रुप बी में शामिल हैं। पहले दिन 10 जनवरी को दिल्ली का पहला मुकाबला ग्रुप ए (साउथ जोन क्वालीफायर) विजेता से होगा जबकि इसी दिन सेना और झारखंड की टीमें आमने-सामने होंगी। 21 जनवरी को सेमीफाइनल खेले जाएंगे जबकि फाइनल 23 जनवरी को होगा। ग्रुप ए: दिल्ली, सेना, झारखंड, विजेता ग्रुप ए (साउथ जोन क्वालीफायर), मेघालय ग्रुप बी : पश्चिम बंगाल, पंजाब, विजेता ग्रुप बी (साउथ जोन क्वालीफायर), गोवा, मिजोरम।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/31NfQBV

कोई टिप्पणी नहीं