Breaking News

वाह! कीमतों में बढ़ोत्तरी के बाद भी इस कंपनी ने नहीं बढ़ाई कीमतें


अंतरराष्ट्रीय बाजार में तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बावजूद स्थानीय बाजार में तेल की कीमतों में नरमी का दौर जारी है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने बुधवार 10 अप्रैल 2019 को पट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की। राजधानी दिल्ली में मंगलवार की ही तरह बुधवार को भी एक लीटर पेट्रोल की कीमत 72.80 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में पेट्रोल 18 पैसे कम होकर 74.82 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में पेट्रोल 5 पैसे सस्ता हुआ है और अब इसकी कीमत 78.37 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। चेन्नई में पेट्रोल 5 पैसे घटकर 75.56 रुपए प्रति लीटर हो गया है। देश की राजधानी दिल्ली में डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है और यह 66.11 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। कोलकाता में यह 11 पैसे सस्ता होकर 67.85 रुपए प्रति लीटर हो गया है। मुंबई में डीजल 69.19 रुपए प्रति लीटर और चेन्नई में 69.80 रुपए प्रति लीटर मिल रहा है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी देखी गई। बुधवार को सुबह ब्रेंट क्रूड 0.01 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 70.62 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। वहीं डब्लूटीआई क्रूड 0.19 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 64.10 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2G0wFR8

कोई टिप्पणी नहीं