महिला हॉकी: भारत ने मलेशिया को 4-4 से ड्रॉ पर रोका

भारतीय महिला हॉकी टीम ने यहां जारी पांच मैचों की सीरीज के तीसरे मैच में सोमवार को मेजबान मलेशिया को 4-4 से ड्रॉ पर रोक दिया।भारतीय टीम टूर्नामेंट में पिछले दो मैच जीतकर अभी भी सीरीज में 2-0 से आगे है। टीम के लिए तीसरे मैच में नवनीत कौर ने दो और नवजोत कौर तथा लालरेमसियामी ने एक-एक गोल किए।यहां खेले गए मुकाबले के पहले क्वार्टर में नवजोत कौर ने 13वें और नवनीत कौर ने 22वें मिनट में गोल कर भारत को अच्छी शुरुआत दी। लेकिन मलेशिया की गुरदीप किरणदीप ने 26वें मिनट में गोल कर मलेशिया को मुकाबले में 1-2 पर ला दिया।इसके बाद नुरैनी राशिद ने 27वें और 38वें मिनट में तथा नुरामिरा जुल्किफ्ली ने 35वें मिनट में और मिनट में मलेशिया को 4-2 से आगे कर दिया।मुकाबले में 2-4 से पिछडऩे के बाद ने चौथे और अंतिम क्वार्टर में शानदार वापसी की। भारतीय टीम ने 45वें मिनट में नवनीत कौर और 54वें मिनट में लालरेमसियामी की गोल की मदद से मुकबाला 4-4 से ड्रॉ करा दिया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2UH5hRl
कोई टिप्पणी नहीं