हजारों शिवलिंग का जलाभिषेक करती है नदी की धारा

नदी के बीचों बीच हजारों शिवलिंग और उन शिवलिंगों का अभिषेक करती नदी की जलधारा। जरा सोचिए कैसा मनोरम दृश्य होगा ये? ये किसी फिल्म या टीवी सीरियल का दृश्य नहीं है ये ये सच्चाई है।हमारा देश एक से बढ़कर एक अनूठे मंदिरों और देव स्थानों के लिए प्रसिद्ध है।खासकर भगवान् शिव के बहुत सारे अद्भुत स्थान है। भगवान शिव का ऐसा ही अनूठा स्थान कर्नाटक के एक छोटे से गांव में स्थित है। इस स्थान पर कोई शिव मंदिर नहीं ये पूरा स्थान ही एक शिव मंदिर है।यहां शलमाला नदी के तट पर और नदी के आसपास वाले इलाके में हजारों की संख्या में शिवलिंग स्थापित किए गए है। इन अनूठे शिवलिंगों के अलावा शिवपुराण के बहुत से पात्रों को भी नदी के आसपास की चट्टानों में उकेरा गया है। हजारों शिवलिंग एक ही स्थान पर होने की वजह से इस स्थान को सहस्रलिंग भी कहा जाता है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2ANhfxS
कोई टिप्पणी नहीं