केआईवाईजी(मुक्केबाजी): मिकिता, साहिबा का सेमीफाइनल में प्रवेश, थंगामचा को किया परास्त

महाराष्ट्र की मिकिता गुनेले और हरियाणा की राज साहिबा ने यहां जारी खेलो इंडिया यूथ गेम्स (केआईवाईजी)-2019 में मुक्केबाजी में लड़कियों की अंडर-17 वर्ग के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।पिछले वर्ष सर्बिया में हुए सातवें नेशन्स कप में स्वर्ण पदक जीतने वाली मितिका ने हरियाणा की अनु रानी को 66 किग्रा वर्ग में 4-1 से मात दी। साहिबा ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए हरियाणा की ही दिव्या को मात दी। रेफरी ने यह मैच दूसरे राउंड में ही रोक दिया था। साहिबा ने भी सातवें नेशन्स कप में स्वर्ण पदक जीता था।लड़कियों के 57 किग्रा वर्ग में सभी मुकाबले एकतरफा रहे। मनिपुर की सोवि जाजो, हुइदरोम अंबेशोरी और राजस्थान की अर्शी खनम ने अपने-अपने मुकाबले 5-0 से जीते जबकि हिरियाणा की नेहा को रैफरी ने राउंड के बीच में विजेता घोषित कर दिया।अंडर-17 ब्यॉज में पुणे के आकाश गोरखा ने 57 किग्रा वर्ग में सेमीफाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने मणिपुर के थंगामचा को 3-2 से परास्त किया।इस वर्ग में हरियाणा के अमन दुहान, वंशज और दीपक ने भी सेमीफाईनल में प्रवेश किया। दुहान ने गोवा के छोटू कुमार को 4-1, वशंज ने उत्तरापखंड के राजेश गोस्वामी को 5-0 और दीपक ने हिमाचल प्रदेश के रोहित को 3-2 से हराया।66 किग्रा वर्ग में चंडीगढ़ के अमन ने हरियाणा के अभय को 4-1 और उत्तराखंउ के पंकज कुमार ने महाराष्ट्र के आकाश को 3-2 से मात देते हुए अंतिम-4 में प्रवेश किया।इनके अलावा, हरियाणा के मनीष और उत्तर प्रदेश के विकास चौहान ने भी इस वर्ग के सेमीफाइनल ने प्रवेश किया। मनीष ने 5-0 से मध्यप्रदेश के ललित मंडेलिया और विकास ने 3-2 से राजस्थान के सौरभ चरण को हराया।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2QS8F67
कोई टिप्पणी नहीं