Breaking News

कमाल के हैं ये खूबसूरत ट्रैकिंग डेस्टिनेशन, गर्लफ्रेंड के साथ करें प्लान


अगर आप ट्रैकिंग के शौकीन हैं और अपने दोस्तों एवं गर्लफ्रेंड्स के साथ खूब एन्जॉय करना चाहते हैं तो हम आपको पांच खूबसूरत ट्रैकिंग डेस्टिनेशन के बारे में बता रहे हैं। ये ट्रैकिंग डेस्टिनेशन आपको रिलेक्स रखेंगे और यहां पहुंचने में ज्यादा दिक्कत भी नहीं होगी। कान्हा नेशनल पार्कअगर आपको जंगल भाते हैं, पहाड़ सूकूं देते हैं, नदियां दिल को खुश कर देती हैं तो आप कान्हा नेशनल पार्क जरूर जाएं। यह नेशनल पार्क मध्य प्रदेश में है। यहां आप 22 विभिन्न प्रजातियों के जानवरों को देख सकते हैं।चेम्बर ट्रैक ( केरल )दक्षिण भारत के प्रदेशों के बीच केरल का यह ट्रैक ट्रैकिंग के लिए काफी फेमस है। 2100 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद यह ट्रैक युवाओं के लिए काफी रोमांचक है। इस जंगल की ट्रैकिंग के दौरान आपको प्रकृति की बेहद खूबसूरत नजारा दिखेगा। इस जंगल में एक दिल के आकार का लेक भी मौजूद है, जिसे लव-लेक के नाम से भी जाना जाता है। पाली वाटरफाल ट्रैक, गोवाजब भी हम गोवा की बात करते हैं तो हमारे दिमाग में बस पार्टी, बीच और वेस्टर्न कल्चर ही याद आता है, लेकिन इससे कहीं ज्यादा गोवा ने प्राकृतिक खूबसूरतियों को समेट रखा है, जिसमें यह ट्रैक शामिल है। यह ट्रैक गोवा के वालपोई गांव के पास मौजूद है। हालांकि इस ट्रैक में आपको कोबरा जैसे जहरीले सांपों से भी बचना होगा। आम लोगों के लिए यह खतरनाक हो सकता है लेकिन एडवेंचर करने वालों के लिए काफी रोमांचक हो सकता है।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal http://bit.ly/2FDxyRa

कोई टिप्पणी नहीं