स्टूडेंट्स के हैंगआउट के लिए बेस्ट हैं Delhi की ये जगहें

कहावत है कि दिल्ली दिलवालों की है। यहां एक से बढ़कर एक हैंगआउट प्लेसेस हैं। स्टूडेंट्स की भी यहां अच्छी-खासी पॉप्युलेशन है। वे कॉलेज से निकलने के बाद वे ऐसी जगहों की तलाश में रहते हैं, जहां उन्हें स्वादिष्ट खाना-पीना तो मिले ही, दोस्तों के साथ भी कुछ हसीन और यादगार पल बिताने के लिए जगह मिल जाएं। तो फिर चलिए आज हम आपको दिल्ली की कुछ ऐसी ही जगहों के बारे में बताएंगे जो घूमने-फिरने के लिए बेस्ट हैं।बिग यलो डोर, हडसन लेन विजय नगर, दिल्ली में स्थित हडसन लेन हैंगआउट के लिए सबसे बेस्ट जगह है। इस लेन में एक चिल कैफे है, जिसका नाम बिग यलो डोर है। यहां सर्व किया जाने वाला खाना सभी का पसंदीदा है। दो लोगों के लिए यहां का चार्ज 600 रुपये हैं और इसकी टाइमिंग सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक है। क्यूडीज़इसकी ब्रांच नॉर्थ और साउथ कैंपस में भी हैं और यह रेस्ट्रॉन्ट स्टूडेंट्स के बीच काफी फेमस है। इस रेस्ट्रॉन्ट में नॉर्थ इंडियन और चाइनीज़ फूड सर्व करता है। यहां की सबसे पॉप्युलर डिश तंदूरी मोमोज़ है, जिसके सभी दिवाने हैं। दो लोगों के लिए यहां का चार्ज 1 हजार रुपये है और टाइमिंग सुबह 11:30 बजे से रात 11 बजे तक है। 34 चौरंगी लेनयहां लोगों को टेस्टी बंगाली काठी रोल सर्व किए जाते हैं। इसके अलावा यहां का चिकन, मटन, कीमा, पनीर, सब्जियां, अंडे और आलू रोल भी स्टूडेंट्स के बीच काफी मशहूर हैं। दो लोगों के लिए यहां का चार्ज 350 रुपये है। सत्या निकेतन में वेंकटेश्वर कॉलेज के ऑपोज़िट स्थित इस रेस्ट्रॉन्ट की टाइमिंग सुबह के 12:30 बजे से रात 11 बजे तक है। माई बार हैडक्वॉर्टर्सकनॉट प्लेस स्थित यह पॉप्युलर बार भी स्टूटेंड्स के बीच कम फेमस नहीं है। यहां फूड और स्नैक्स के साथ-साथ ड्रिंक्स की वराइटी भी है। यहां दो लोगों के लिए चार्ज 1 हजार रुपये है और टाइमिंग सुबह 11 बजे से रात के 1 बजे तक है।
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2OdVxa6
कोई टिप्पणी नहीं