मुर्गी को देखकर खुद को रोक नहीं पाया ये अजगर, बुलानी पड़ी पुलिस

महानगर के समीपवर्ती चंद्रपुर थानांतगर्त पानीखेती के सिंगीमारी इस्लाके में शुक्रवार को पुलक कलिता नमक व्यक्ति के मुर्गीखाने में एक बड़ा अजगर घुस आया जिसे देखकर इलाके में अफरा तफरी का माहौल हो गया. स्थानीय लोगो ने इसकी सुचना पुलिस को दे दी, जिसके बाद खबर मिलते ही प्राग्ज्योतिषपुर पुलिस चौकी प्रभारी गौरव ज्योति महंत घटनास्थल पर पहुँच गए इस दौरान स्थानीय लोगो ने अपने बल पर अजगर को पकड़ लिया और बाद में इसकी सूचना वन विभाग को दे दी मंहत के अनुसार अजगर की लम्बाई करीब 14 फुट है इसके साथ ही अजगर गाँव में मुर्गी खाने के लिए घुसा था, लेकिन इतने बड़े अजगर को देखकर इलाके के लोगों में हड़कंप मच गया.
from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2D6rWOD
कोई टिप्पणी नहीं