Breaking News

मेघालय की इस गुफा में आने के लिए हथेली पर रखते हैं जान, जानिए क्या है वजह


अगर आपको भी रोमांच बेहद पसंद है तो मेघालय जरूर आना चाहिए जी हां आज हम आपको मेघालय की सिजु जल गुफा के बारे में बताएंगे जिसे भारत की पहली नेचुरल लाइमस्टोन गुफा के तौर पर भी जाना जाता है। यहां पर एक बहुत कमजोर पुल भी है, जो 2 पहाड़ियों को जोड़ता है। इस पर पर तो रखकर देखिए, यह जिस तरह हिलेगा, आपकी रूह तक कांप जाएगी।तुरा से 132 किलोमीटर दूर सिजू अपनी इस जल गुफा, जिसे चमगादड़ गुफा भी कहते हैं, के लिए मशहूर है। भारत की तीसरी सबसे लंबी यह गुफा भूमिगत पानी के लिए भी जानी जाती है। यह गुफा बिच्छू, सांप और अन्य कीड़े-मकौड़ों का घर भी है, तो यहां जाने से पहले एक बार सोच जरूर लें।ये बेट केव के नाम से फेमस है। इसे काफी अच्छे से एक्सप्लोर किया गया है। इसमें stalagmites और stalactites के अट्रैक्टिव फॉर्मेशन्स हैं।इसके साथ ही मेघालय केविंग एडवेंचर में Shnong Rim area की केव्स एक्सप्लोर करते हैं जो गुफाओं का एंट्री प्वाइंट है। गुफाओं के अंदर हजारों सालों से बने अमेजिंग फॉर्मेशन देखना एक अलग ही एक्सपीरिएंस है। stalagmites, stalactites, candles, cave curtains और cave pearls उन फॉर्मेशन्स में से कुछ नाम हैं। कुछ गुफाओं में कमर तक भरे पानी में से होकर जाना पड़ता है और कई बार इसमें से तैरकर भी जाना पड़ता है। एक्सपर्ट इसमें से सेफ्टी के साथ केवर्स को निकाल लेते हैं। इस केविंग एडवेंचर में आप 4 अलग तरह की लाइमस्टोन गुफाओं एक्सप्लोर करेंगे और एक वर्टिकल गुफा भी।

from Daily News : India's Leading Hindi News Portal https://ift.tt/2SlrWi6

कोई टिप्पणी नहीं